महुआ मोइत्रा, कुणाल घोष से लेकर हुमायूं कबीर तक... रेजीनगर के लिए ममता ने तैयार किया 'मास्टर प्लान'

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पश्चिम बंगाल में रेजीनगर उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगी. केवल ममता ही नहीं, अभिषेक बनर्जी भी तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे. रविवार को ममता तृणमूल ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.

पश्चिम बंगाल में रेजीनगर उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगी. केवल ममता ही नहीं, अभिषेक बनर्जी भी तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे. रविवार को ममता तृणमूल ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.

जारी की गई लिस्ट से पता चलता है कि ममता बनर्जी खुद रबीउल आलम चौधरी के लिए प्रचार करेंगी. विदेश से लौटने के बाद अभिषेक बनर्जी भी प्रचार में शामिल होंगे.

इस लिस्ट में कल्याण बनर्जी, सोवनदेब चट्टोपाध्याय, सौगत रॉय, हुमायूं कबीर (IPS), डोला सेन, समीरुल इस्लाम, महुआ मोइत्रा, कुणाल घोष, बाबर अली और उपासना चौधरी शामिल हैं. 

कुल मिलाकर, ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस रेजीनगर उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है. हालांकि, प्रचार शुरू होने की कोई खास तारीख घोषित नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक जेल, नहीं कर पाएंगे प्रचार?

बता दें, रेजीनगर में शनिवार को ममता बनर्जी खेमे के उम्मीदवार रबीउल ने पहले चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव और नए चुनाव चिह्न से जुड़ी परेशानियों का हवाला दिया था. वहीं, कुछ ही घंटों बाद ममता से बातचीत के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और चुनाव मैदान में बने रहने का फैसला किया.

रेजीनगर में AJUP ने गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी की ओर से मुर्शिदाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष सखारव सरकार मैदान में हैं. कांग्रेस ने मोहम्मद अब्दुल्लाहिल कफी और CPI(M) ने सैयद असद अली को उम्मीदवार बनाया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/west-bengal/story/mamata-banerjee-abhishek-tmc-rejinagar-byelection-campaign-west-bengal-ntc-amkr-rpti-2648474-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World