'मेरी चिंता सुशासन, जाति-धर्म नहीं...', जमुई कांड पर बोले सीएम सम्राट चौधरी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जमुई की घटना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि उनके लिए सुशासन चिंता है. और वे जाति धर्म के पीछे नहीं पड़ते. उन्होंने कहा, 'सुशासन मेरी चिंता है, मैं जाति धर्म के पीछे नहीं पड़ता हूं. अपराधी अपराधी होता...

जमुई की घटना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि उनके लिए सुशासन चिंता है. और वे जाति धर्म के पीछे नहीं पड़ते. उन्होंने कहा, 'सुशासन मेरी चिंता है, मैं जाति धर्म के पीछे नहीं पड़ता हूं. अपराधी अपराधी होता है. अपराधी का कोई जात नहीं होता है. हमारी पुलिस को जब भी कोई अपराधी चैलेंज करेगा. मेरी पुलिस जरूर उसको जवाब देने का काम करेगी और पीछे नहीं हटेगी.'

बता दें कि इस मामले में जमुई पुलिस ने मंगलवार सुबह घटना में शामिल दो मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को गिरफ्तार कर लिया.  जमुई पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को भागने के क्रम में पैर में गोली मारी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पूरे मामले को जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल करने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

यह भी पढ़िएः जमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!

सोमवार को जमुई में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया. विपक्ष ने इस मामले में सरकार की तीखी आलोचना की और कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस ने दो आरोपियों नंदन यादव और हरे राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एक एनकाउंटर के दौरान इन्हें जमुई-लखीसराय की सीमा के पास किऊल नदी के पास पकड़ा. 

मुंगेर रेंज के DIG राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों में से एक नंदन यादव, के पैर में गोली लगी है. उन्होंने कहा कि उसका साथी हरेराम यादव पुलिस से भागने की कोशिश में अपने घुटने फ्रैक्चर करवा बैठा; पुलिस सोमवार से ही दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. क्लिप में हरेराम ही स्कार्फ से चेहरा ढके हुए और ग्रुप की अगुवाई करते हुए दिखाई दिया था."

वहीं तेजस्वी यादव ने इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और सरकार को जाति देखने के बजाय सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

हर कांड में जाति खोजने वाले बिहार के जाति विशेषज्ञ सह 7 हत्याओं के आरोपी CM को ज्ञात नहीं है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। सम्राट चौधरी बताए कि:- जब जमुई के SP ने आधिकारिक रूप से कहा कि लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले 6-7 लड़के थे तो बाकी आरोपियों इसलिए छोड़ दिया कि वो फिर… pic.twitter.com/tHJfdYx8mp

तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि जब जमुई के एसपी के मुताबिक घटना में कई युवक शामिल थे तो बाकी आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई और उनकी पहचान सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही? पुलिस के मुताबिक वीडियो से करीब सात आरोपियों की पहचान की गई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

तेजस्वी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जमुई जैसी घटनाएं दूसरे जिलों में भी हो रही हैं, लेकिन मामला चर्चा में आने के बाद ही पुलिस सक्रिय होती है. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि ऐसी घटनाओं के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है.

यह भी पढ़िएः झाड़ी में छिपे आरोपी... जहां हुआ जमुई कांड के आरोपियों का एनकाउंटर, वहां पहुंचा आजतक

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है. मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है, जबकि पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

मांझी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "'हम' बोलते नहीं, करके दिखाते हैं." उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उनके 'यादव भाई' वाले बयान का जिक्र किया. मांझी ने आरोप लगाया कि जमुई में लड़की से छेड़छाड़ करने और उसका वीडियो बनाने वाले आरोपियों में भी इसी समुदाय के लोग शामिल थे. उन्होंने दावा किया कि घटना के जरिए सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई.

मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि अब तेजस्वी यादव यह कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके 'भाई' को ठोकवा दिया. उन्होंने तेजस्वी से अपने 'भाइयों' को सचेत करने को कहा और दावा किया कि सम्राट चौधरी की सरकार किसी अपराधी को नहीं बख्शेगी. मांझी ने इसे 'सम्राट का सुशासन' बताया.

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/jamui-minor-harassment-case-bihar-cm-samrat-chaudhary-police-action-arrests-ntcpvp-rpti-2650349-2026-09-22?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World