'पेट भरने के लिए दो बार वड़ा पाव खाती हूं', रीति तिवारी के बयान पर भड़के यूजर्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इस समय बिग बॉस 20 के घर में हैं. हालिया एपिसोड में वह घर के भीतर अपने निजी जीवन से जुड़ी कई बातें करती नजर आईं. उन्होंने बताया कि उन्हें खर्च के लिए हर महीने 25 हजार रुपये मिलते हैं. ऐसे में उन्हें कई बार दिन में दो बार...

भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इस समय बिग बॉस 20 के घर में हैं. हालिया एपिसोड में वह घर के भीतर अपने निजी जीवन से जुड़ी कई बातें करती नजर आईं. उन्होंने बताया कि उन्हें खर्च के लिए हर महीने 25 हजार रुपये मिलते हैं. ऐसे में उन्हें कई बार दिन में दो बार वड़ा पाव खाकर काम चलाना पड़ता है. उनके इस बयान पर अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 

इस दौरान रीति ने कहा कि लोगों को लगता है कि वह मनोज तिवारी की बेटी है. इस वजह से वह चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुई हैं लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है. रीति ने कहा कि उनके पिता ने साफ मना कर दिया है कि वह उनके करियर में कोई भी मदद नहीं करेंगे क्योंकि वह चाहते हैं कि रीति यह सब खुद करें और अपनी पहचान भी खुद ही बनाएं. 

लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को रीति के 25 हजार खर्च वाला बयान पच नहीं रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रीति दर्शकों की सिंपेथी के लिए इस तरह के बयान दे रही है.

एक यूजर ने कहा कि 25 हजार कोई संघर्ष नहीं होता है. वह बड़ी रकम होती है? वह बहुत ही किस्मत वाली है जो यह भी नहीं जानती कि असली संघर्ष क्या होता है!' एक अन्य यूजर ने कहा कि रीति दर्शकों की सहानुभूति पाने के लिए हर तरीका अपना रही हैं जबकि एक अन्य यूजर ने कहा कि यार ये नेपो बच्चे, 25 हजार में हमारा पूरा घर अच्छे से चल जाता है, वो भी अच्छा खाना खाकर.

बता दें कि रीति तिवारी मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं. शादी के कई साल के बाद उनके माता-पिता अलग हो गए थे. जिसके बाद रीति अपनी मां के साथ मुंबई में रहीं, हालांकि पिता और उनके परिवार के साथ उनका रिश्ता बना रहा. बाद में मनोज तिवारी ने दोबारा शादी की जिससे उनकी दो बेटियां हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/news/story/manoj-tiwari-daughter-rhiti-tiwar-trolled-for-saying-she-got-only-25k-monthly-tmov-dskc-2650256-2026-09-23?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World