'ज्ञानेश कुमार को चुनाव में मैच फिक्सिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि पहले ज्ञानेश कुमार, जो उस समय एक कार्यरत IAS अधिकारी थे, उनका इस्तेमाल बीजेपी (BJP) के लिए भर्ती कराने में किया गया. फिर मोदी और शाह ने उन्हें अंपायर बना दिया और भारत के चुनावों में 'मैच-फिक्सिंग' की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी.
राहुल गांधी ने यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला किया है.
इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि हमारे लोकतंत्र को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद अब चुनाव आयोग डैमेज कंट्रोल की कोशिश में लगा है. उसने अभी-अभी एक अस्पष्ट प्रेस नोट जारी किया है, जो उसकी नीयत, ईमानदारी, निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर और सवाल खड़े करता है.
The Election Commission is in damage control mode after it has already caused massive damage to our democracy. It has just issued a wishy-washy Press Note that raises further questions on its intent, integrity, impartiality and credibility. Here is a response to that bogus Press… pic.twitter.com/CwTMC0Uwrs
बता दें, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विपक्ष उन्हें हटाने के लिए तीसरी बार महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है. कई विपक्षी दल इसके लिए हाथ मिला चुके हैं. संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र से पहले विपक्ष लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस देने की तैयारी कर रहा है.
वहीं, विवादों के बीच शनिवार को दिल्ली में निर्वाचन सदन में चुनाव आयोग की बैठक हुई. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद रहे.

