रोहित-गिल की जोड़ी के आगे यशस्वी जायसवाल का रास्ता बंद! बैटिंग कोच बोले- मौके का इंतजार करना होगा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक के बयान ने यशस्वी जायसवाल की प्लेइंग-11 में जगह को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ कर दी है. टीम में शामिल होने ...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक के बयान ने यशस्वी जायसवाल की प्लेइंग-11 में जगह को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ कर दी है. टीम में शामिल होने के बावजूद जायसवाल को पहले वनडे में मौका मिलने की संभावना नहीं है.

भारतीय टीम के लिए फिलहाल रोहित शर्मा और शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. दोनों के अनुभव और मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए मैनेजमेंट इस जोड़ी के साथ आगे बढ़ता दिख रहा है. ऐसे में यशस्वी जायसवाल को एक बार फिर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है.

यशस्वी जायसवाल ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिलने पर शानदार शतक लगाया था. इसके बावजूद वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें स्क्वॉड में जगह मिली है, लेकिन प्लेइंग-11 में शामिल होने की राह आसान नहीं है.

टीम में बहुत कम्पटीशन है: कोटक सितांशु कोटक ने यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा कि भारतीय टीम में जगह के लिए काफी प्रतिस्पर्धा है और कई खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि जायसवाल टीम का हिस्सा हैं और जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने अपनी क्षमता साबित की है.

उन्होंने कहा, 'बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है और कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हम सभी जानते हैं कि जायसवाल बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने प्रदर्शन किया है. वह टीम का हिस्सा हैं.' कोटक के मुताबिक सपोर्ट स्टाफ यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी, अभ्यास और मानसिक तैयारी पर लगातार काम कर रहे हैं. हालांकि, उन्हें मौके का इंतजार करना होगा. उन्होंने इसे टीम में मौजूद प्रतिस्पर्धा से जोड़ते हुए कहा कि अगर किसी टीम में तीन बेहतरीन विकेटकीपर हों तो एक समय में केवल एक ही खिलाड़ी मैदान पर उतर सकता है.यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल की पिक्चर साफ... अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत, पाकिस्तान के सामने ये टीम

यशस्वी जायसवाल की वनडे टीम में भूमिका पिछले कुछ महीनों से चर्चा का विषय रही है. इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित शर्मा के वनडे फ्यूचर को लेकर खबरें सामने आई थीं. लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे से पहले उनके संन्यास की अटकलें भी लगाई गईं, लेकिन रोहित ने उसी मुकाबले में 138 रनों की शानदार पारी खेलकर इन चर्चाओं को पीछे छोड़ दिया.

जडेजा को लेकर क्या बोले कोटक? सितांशु कोटक ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि जडेजा निश्चित तौर पर वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजना में शामिल खिलाड़ियों में हो सकते हैं. हालांकि अंतिम फैसला चयनकर्ताओं, कप्तान और मुख्य कोच के टीम कॉम्बिनेशन पर निर्भर करेगा.

सितांशु कोटक ने रवींद्र जडेजा के अनुभव और ऑलराउंड क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार गेंदबाज होने के साथ दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में से एक हैं. उनके मुताबिक जडेजा का अनुभव टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है और उनकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी आसानी से नहीं भर सकता.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/yashasvi-jaiswal-playing-11-india-vs-west-indies-1st-odi-sitanshu-kotak-statement-tspoa-dskc-2654237-2026-09-27?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World