'मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं,' सलमान ने लगाई क्लास, रीति ने पूरे देश से मांगी माफी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
वाह मजा ही आ गया...बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार एपिसोड देखकर फैंस सलमान खान के मुरीद हो गए हैं. मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने पूरे हफ्ते शो में कोहराम मचाया, गालियां दी, नेशनल टीवी पर गंदी भाषा का इस्तेमाल किया, वुमन कार्ड खेला. रीति के तीखे तेवरों से पूरी जनता निराश दिखी. ऐस...

वाह मजा ही आ गया...बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार एपिसोड देखकर फैंस सलमान खान के मुरीद हो गए हैं. मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने पूरे हफ्ते शो में कोहराम मचाया, गालियां दी, नेशनल टीवी पर गंदी भाषा का इस्तेमाल किया, वुमन कार्ड खेला. रीति के तीखे तेवरों से पूरी जनता निराश दिखी. ऐसे में हर किसी को सिर्फ वीकेंड के वार का इंतजार था. 

सलमान खान ने भी जनता को निराश नहीं किया. सलमान ने रीति को बहुत ही प्यार से उनकी गलतियां गिनाईं और रीति कि समझाया कि वो इस हफ्ते अपनी इनसिक्योरिटी में कितना ज्यादा गलत कर चुकी हैं. सलमान ने बिना आवाज ऊंची करें रीति को आईना दिखाया. 

सलमान ने रीति से ये भी कहा कि उनके इस खराब रवैये को उनके पिता मनोज तिवारी भी सपोर्ट नहीं करेंगे. सलमान ने रीति को बताया कि उदिति के खिलाफ उनका डिस काफी घटिया था. काजी को लेकर उनकी इनसिक्योरिटी साफ दिखती है. 

सलमान ने रीति को याद दिलाया कि उनके पिता अब एक एक्टर और सिंगर होने के साथ नेता भी हैं. नेशनल टीवी पर उनकी कही बातों का उनके पिता पर भी असर पड़ सकता है. उन्होंने उनकी दादी का भी जिक्र किया और कहा कि वो भी यह शो देख रही होंगी. इसके बाद सलमान ने रीति से कहा-आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की बेटी नहीं हो. आप डॉली बन गई हो इस घर में. 

सलमान खान के समझाने के बाद रीति ने अपनी बदतमीजियों और गंदी भाषा के लिए माफी मांगी. रीति ने उदिति और काजी को भी उन्हें बेइज्जत करने पर सॉरी बोला. रीति ने पूरे बिग बॉस हाउस, सलमान खान और पूरे भारत से माफी मांगी. रीति ने ये वादा किया कि वो आगे से अपने गुस्से और भाषा का ध्यान रखेंगी और दोबारा ऐसे गलती नहीं करेंगी. अब रीति अपने वादे पर कितना खरी उतरती हैं... ये आने वाले दिनों में पता चल जाएगा. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/story/manoj-tiwari-daughter-rhiti-tiwari-apologized-salman-khan-bashed-her-bigg-boss-fans-reacts-tmovf-dskc-2654331-2026-09-27?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World