लड़ाई रोकने पहुंची हेड कॉन्स्टेबल, धक्के से नीचे गिरीं... इलाज के दौरान मौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में अस्पताल के अंदर दो गुटों के बीच हो रही लड़ाई रोकना एक महिला पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया. झड़प के बीच बीच-बचाव करने पहुंचीं 35 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल को एक युवक ने कथित तौर पर जोर से धक्का दे दिया. जिससे संतुलन बिगड़ने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ीं और स...

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में अस्पताल के अंदर दो गुटों के बीच हो रही लड़ाई रोकना एक महिला पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया. झड़प के बीच बीच-बचाव करने पहुंचीं 35 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल को एक युवक ने कथित तौर पर जोर से धक्का दे दिया. जिससे संतुलन बिगड़ने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ीं और सिर में गंभीर चोट लग गई. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घायल युवकों के पहुंचते ही फिर भिड़े दोनों गुट यह घटना परमाकुडी के सरकारी जनरल हॉस्पिटल की है. पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात मारपीट में घायल हुए कुछ युवक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे. इसी दौरान अस्पताल परिसर में दोनों गुटों के लोग एक बार फिर आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते उनके बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई.

अस्पताल में हंगामा बढ़ता देख ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल कन्नकी ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की. वह झगड़े के बीच पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही थीं.

धक्का लगते ही बिगड़ा संतुलन, सिर के बल गिरीं पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान करुप्पु राजा नाम के एक युवक ने कन्नकी को जोर से धक्का दे दिया. धक्का लगने के बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर गिर पड़ीं. गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई.

घटना के तुरंत बाद कन्नकी को इमरजेंसी मेडिकल केयर के लिए भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मौके से फरार हुआ आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस मृतक हेड कॉन्स्टेबल कन्नकी रामनाथपुरम जिले के पार्थिबानूर पुलिस स्टेशन से जुड़ी थीं और परमाकुडी सरकारी अस्पताल में ड्यूटी कर रही थीं. उनकी मौत की सूचना मिलते ही रामनाथपुरम के पुलिस अधीक्षक जी. चंडीश और परमाकुडी के पुलिस उपाधीक्षक सुकुमारन अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी करुप्पु राजा मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है. पुलिस अस्पताल में हुई पूरी घटना और झड़प में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/women-head-constable-died-in-ramanathapuram-during-hospital-clash-lcly-rpti-2655990-2026-09-29?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World