डेनमार्क मैच से ठीक पहले पुर्तगाल कैंप में बड़ा ड्रामा: कोच जॉर्ज जीसस से विवाद के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने छोड़ा ट्रेंनिंग कैंप

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बुधवार को पुष्टि की कि उन्होंने कोपेनहेगन में राष्ट्रीय टीम का ट्रेनिंग कैंप छोड़ दिया है. यह फैसला डेनमार्क के खिलाफ नेशंस लीग मैच से ठीक एक दिन पहले आया. खबरों के मुताबिक कोच जॉर्ज जीसस के साथ उनका विवाद हुआ था. रोनाल्डो ने इंस...

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बुधवार को पुष्टि की कि उन्होंने कोपेनहेगन में राष्ट्रीय टीम का ट्रेनिंग कैंप छोड़ दिया है. यह फैसला डेनमार्क के खिलाफ नेशंस लीग मैच से ठीक एक दिन पहले आया. खबरों के मुताबिक कोच जॉर्ज जीसस के साथ उनका विवाद हुआ था. रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह जल्द ही फैंस को अपने जाने के पीछे की सच्चाई बताएंगे. टीम होटल पहुंची, लेकिन रोनाल्डो और जीसस दोनों साथ नहीं थे. दोनों कहां हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है.

पुर्तगाल की टीम नेशंस लीग में डेनमार्क से खेलने के लिए कोपेनहेगन में है. मैच से एक दिन पहले टीम कैंप में कुछ घंटे काफी उथल पुथल भरे रहे. इसी बीच रोनाल्डो और कोच जॉर्ज जीसस के बीच विवाद की खबरें सामने आईं. इन खबरों के बाद रोनाल्डो ने कैंप छोड़ने का बड़ा फैसला ले लिया.

बुधवार को रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अपना फैसला खुद बताया. उन्होंने लिखा कि कोच की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद और पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष से बातचीत के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम का ट्रेनिंग कैंप छोड़ने का फैसला किया. यानी पहले कोच ने मीडिया से बात की, फिर रोनाल्डो की फेडरेशन अध्यक्ष से बात हुई और उसके बाद यह कदम उठाया गया. रोनाल्डो ने यह भी कहा कि वह पुर्तगाल के फैंस को अपने जाने के पीछे की सच्चाई सही समय पर बताएंगे. फिलहाल उन्होंने वजह साफ नहीं की है.

बाद में पुर्तगाल की टीम अपने होटल पहुंची. लेकिन टीम के साथ न रोनाल्डो थे और न कोच जॉर्ज जीसस. दोनों कहां हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इससे पूरा मामला और उलझ गया है.

अब तक की जानकारी में विवाद की असली वजह साफ नहीं है. कोच जॉर्ज जीसस के साथ झगड़े की बात खबरों पर आधारित है, जबकि रोनाल्डो ने अपने पोस्ट में सिर्फ कैंप छोड़ने की बात कही है और वजह बाद में बताने का वादा किया है. पुर्तगाल की टीम को डेनमार्क के खिलाफ मैच खेलना है और रोनाल्डो के कैंप से बाहर होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. अब नजर रोनाल्डो के बयान पर है.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/football/story/cristiano-ronaldo-portugal-training-camp-jorge-jesus-denmark-nations-league-ntc-agkp-dskc-2657809-2026-10-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World