टू-व्हीलर मार्केट में होगी एक और देसी ब्रांड की एंट्री, लॉन्च होगा धांसू स्कूटर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. साल 2026 की बात करें, तो सितंबर तक कंपनियों ने 15 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेच दिए हैं. मार्केट में उभरते इस स्पेस में नई कंपनियों की भी एंट्री हो रही है. इस लिस्ट में नया नाम ई-स्प्रिंटो (e-SPRINT...

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. साल 2026 की बात करें, तो सितंबर तक कंपनियों ने 15 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेच दिए हैं. मार्केट में उभरते इस स्पेस में नई कंपनियों की भी एंट्री हो रही है. इस लिस्ट में नया नाम ई-स्प्रिंटो (e-SPRINTO) का है. 

देसी कंपनी अक्टूबर में अपना पहला मास मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रही है. अब तक ई-स्प्रिंटो सीधे कस्टमर्स के लिए स्कूटर नहीं बेच रही थी. ये कंपनी का पहला स्कूटर होगा, जो इंडिविजुअल बायर्स के लिए होगा. कंपनी इसे फैमिलीज को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है. 

ब्रांड का दावा है कि ये स्कूटर 130 किलोमीटर की रेंज सिंगल चार्ज में ऑफर करेगा. इस स्कूटर को कंपनी रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है. इसमें डेली कम्यूटर की प्रैक्टिकैलिटी, परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिक एफिशिएंसी को ध्यान में रखा गया है. 

साथ ही इसे तैयार करते हुए भारतीय कंज्यूमर्स की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है. 130 किलोमीटर की रेंज कंपनी ने क्लेम की है. ब्रांड ने फिलहाल ये नहीं बताया है कि इस रेंज को कैसे नापा गया है. ब्रांड ने अपने अपकमिंग स्कूटर की ज्यादातर जानकारी को प्राइवेट रखा है. 

कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो पर नजर डालें, तो लो स्पीड और हाई स्पीड दोनों तरह के स्कूटर मिलते हैं. हालांकि, ये स्कूटर्स बिजनेस टू बिजनेस सेगमेंट के लिए हैं. इन्हें इंडिविजुअल बायर नहीं खरीद सकता है. लो स्पीड वाली कैटेगरी में चार स्कूटर और हाई-स्पीड वाले दो स्कूटर यहां मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में 4KM... इस स्कूटर की बंपर डिमांड, 108% बढ़ी सेल्स

ई-स्प्रिंटो ने अपकमिंग स्कूटर की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है. ब्रांड किस नाम ने नए स्कूटर को लॉन्च करेगी अभी ये भी कन्फर्म नहीं हुआ है. कंपनी ने सिर्फ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दिख रहा स्कूटर कन्वेंशनल डिजाइन को फॉलो कर रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/e-sprinto-electric-scooter-launch-expected-price-range-features-auam-dskc-2658523-2026-10-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World