परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की लेंगे जगह

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कांग्रेस ने परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पार्टी की प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी संभालेंगे. परगट सिंह जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक हैं और पूर्व ओलंपियन भी रह चुके हैं. इससे पहले इसके लिए विजय इंदर सिंगला...

कांग्रेस ने परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पार्टी की प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी संभालेंगे. परगट सिंह जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक हैं और पूर्व ओलंपियन भी रह चुके हैं. इससे पहले इसके लिए विजय इंदर सिंगला सबसे आगे बताए जा रहे थे.

राजा वड़िंग ने 2 अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद कांग्रेस ने परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया. कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि पंजाब में चुनाव से जुड़े अलग-अलग कमेटियों के कार्यकारी अध्यक्ष और चेयरपर्सन एवं को-चेयरपर्सन पहले की तरह अपने पदों पर बने रहेंगे.

परगट सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं. पूर्व ओलंपियन परगट सिंह ने 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखा था. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के टिकट पर जालंधर कैंट सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.

Pargat Singh appointed as the President of the Punjab Pradesh Congress Committee, with immediate effect. pic.twitter.com/HWxcNXEEBL

2016 में SAD ने उन्हें निलंबित कर दिया था. इसके बाद वह कुछ समय के लिए नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य नेताओं के साथ आवाज-ए-पंजाब फ्रंट से जुड़े. बाद में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थामा और 2017 में जालंधर कैंट सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. 2022 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की. वह 2012 से जालंधर कैंट के विधायक हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन से पंजाब कांग्रेस के 'कमांडर' तक... जानें कौन हैं परगट सिंह

सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल में परगट सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. इस दौरान उनके पास स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा मामले और NRI मामले जैसे विभाग थे. उन्होंने मार्च 2022 तक इन जिम्मेदारियों को संभाला.

खेल के मैदान में भी परगट सिंह की पहचान रही है. उन्होंने भारत का लगातार तीन ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया. वह 1988 के सियोल, 1992 के बार्सिलोना और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में खेले. बार्सिलोना और अटलांटा ओलंपिक में उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी की थी. अटलांटा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में वह भारत के ध्वजवाहक भी रहे थे. हॉकी में वह फुल-बैक और डिफेंडर के तौर पर खेलते थे. फिलहाल परगट सिंह कांग्रेस विधायक हैं और पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं. वह खेल, शासन, किसानों से जुड़े मुद्दों और पंजाब से जुड़े अन्य मामलों पर अपनी बात रखते रहे हैं. अब कांग्रेस ने उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/punjab-congress-new-chief-pargat-singh-ppcc-president-ntc-apdy-dskc-2659596-2026-10-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Politics