ओमान में था बैन, सामने आया नाम... कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट का कच्चा चिट्ठा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 के को-पायलट को लेकर नई जानकारी सामने आई है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, कैप्टन को चाकू मारने और विमान को जमीन की ओर ले जाने वाले को-पायलट पर कट्टरपंथी विचारधारा अपनाने का शक था. इसी वजह से ओमान ने पहले ही उसके विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगा...

फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 के को-पायलट को लेकर नई जानकारी सामने आई है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, कैप्टन को चाकू मारने और विमान को जमीन की ओर ले जाने वाले को-पायलट पर कट्टरपंथी विचारधारा अपनाने का शक था. इसी वजह से ओमान ने पहले ही उसके विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. को-पायलट की पहचान हमाम अल-हम्मामी (Hamam al-Hammami) के तौर पर हुई है. इसका नाम घटना के तीन दिन बाद सामने आया है. 

बता दें कि प्रतिबंध के बावजूद को-पायलट को फ्लाईदुबई ने नौकरी पर रख लिया और वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इजरायल को जोड़ने वाले संवेदनशील रूट पर विमान उड़ाने लगा. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ओमान ने को-पायलट को लेकर अपनी चिंताओं की जानकारी दूसरे देशों या एयरलाइंस के साथ साझा की थी या नहीं.

सामने आया है कि इजरायली अधिकारी को-पायलट से पूछताछ कर सकते हैं. सूत्र से इस बारे में जानकारी मिली है. बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक पैसेंजर फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश की गई थी. इस मामले में इजरायली अधिकारी को-पायलट से पूछताछ कर सकते हैं.

सूत्र से इस बारे में जानकारी मिली है.फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को यह घटना हुई थी. इजरायली अफसरों के मुताबिक, को-पायलट ने विमान के कैप्टन को चाकू मार दिया था और विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी. हालांकि, यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने को-पायलट को काबू में कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. विमान में 170 से ज्यादा यात्री और क्रू मेंबर सवार थे.

घटना के समय फ्लाइट में फ्लाईदुबई के रिजर्व पायलट भी यात्रा कर रहे थे. रिजर्व पायलट क्रू ने विमान को नॉर्थ-वेस्ट सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा. इसके बाद सऊदी अरब के अधिकारियों ने को-पायलट को हिरासत में ले लिया.

गुरुवार को को-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भेज दिया गया. सूत्र के मुताबिक, वहां इजरायली अधिकारियों के उससे पूछताछ करने की उम्मीद है.हालांकि, सूत्र ने यह नहीं बताया कि इजरायल की कौन-सी एजेंसी या अथॉरिटी पूछताछ में शामिल होगी. इस संबंध में पूछे जाने पर इजरायल सरकार के एक अफसर ने बताया कि इजरायली जांचकर्ता UAE की लीडरशिप में चल रही जांच में अमीराती अफसरों के साथ हिस्सा लेंगे.

जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि विमान में वास्तव में क्या हुआ था. साथ ही संदिग्ध के मकसद और उसके बैकग्राउंड की भी जांच की जाएगी.

UAE के विदेश मंत्रालय ने इस सवाल पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी कि क्या इजरायली अधिकारियों को को-पायलट से पूछताछ करने की अनुमति दी जाएगी.

घटना पर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए फ्लाईदुबई के चीफ एग्जीक्यूटिव गैथ अल गैथ ने शुक्रवार को बताया कि अधिकारी मामले की आधिकारिक जांच कर रहे हैं और एयरलाइन इसमें सहयोग कर रही है. उन्होंने कॉकपिट में हुई घटना को 'सेफ्टी इंसिडेंट' बताया. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कई सवाल हैं और जांच प्रक्रिया को तथ्यों का पता लगाने का मौका दिया जाना चाहिए.

UAE की सरकारी समाचार एजेंसी ने गुरुवार को बताया था कि अमीराती अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच में घटना की परिस्थितियों और इसके पीछे के मकसद का पता लगाया जाएगा. इसके अलावा यह भी जांच की जाएगी कि घटना का किसी आतंकी गतिविधि या उद्देश्य से कोई संबंध था या नहीं और क्या इसके पीछे पहले से कोई योजना या निर्देश शामिल था.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/flydubai-co-pilot-crash-attempt-israeli-investigation-uav-safety-incident-ntcpvp-dskc-2659685-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World