वही नैन नक्श-मस्कुलर बॉडी, सलमान खान का हमशक्ल कौन? स्वैग देख इंटरनेट पर मची हलचल
अरे, यह कौन है? यह तो हूबहू सलमान खान की तरह दिखता है... सोशल मीडिया पर इस समय एक यंग और हैंडसम लड़का ट्रेंड कर रहा है. लोग इस लड़के को सलमान खान की कार्बन कॉपी बता रहे हैं.
सलमान के इस हमशक्ल को लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं. आपके मन में भी अगर ये सवाल है तो बता दें कि इस हैंडसम लड़के का नाम सुफियान नाडियाडवाला है.
सुफियान नाडियाडवाला बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान के छोटे बेटे हैं.
सुफियान हाल ही में फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में अपने पिता और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला संग पहुंचे थे. इस दौरान सुफियान के गुड लुक्स को देखकर हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिकी रह गईं.
सुफियान बिल्कुल यंग सलमान खान की तरह दिखते हैं. सुफियान की सलमान की तरह मस्कुलर बॉडी और हूबहू सेम नैन नक्श देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं.
सुफियान के लुक्स के साथ उनकी बॉडी लैंग्वेज, स्टाइल स्टेटमेंट भी बिल्कुल सलमान खान जैसा है.
इस समय हर तरफ सुफियान के चर्चे हो रहे हैं. सुफियान को कोई सलमान की जवानी के दिनों का यंग वर्जन बता रहा है. तो कोई सुफियान को सलमान का बेटा कह रहा है. कई लोग सुफियान को 90s का सलमान बता रहे हैं.
वहीं, सुफियान की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो फिलहाल अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं. अभी उनका बॉलीवुड में एंट्री करने का कोई प्लान नहीं है.
बता दें कि सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला काफी पुराने दोस्त हैं. दोनों एक दूसरे को भाई मानते हैं. साजिद और सलमान ने जुड़वा, मुझसे शादी करोगी और किक समेत कई फिल्मों में एक साथ काम किया है.


