'शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ...जैसा गुरु, वैसा चेला!' अभिषेक के बाद मैदान पर उतरे युवराज सिंह ने काटा गदर
भारत चैम्पियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से रौंदकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में धमाकेदार शुरुआत की है. इस मैच में क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर पुराने दिग्गजों का जलवा देखने को मिला है.
वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के पहले मुकाबले में इंडिया चैम्पियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस को 46 रनों से करारी शिकस्त दे दी. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.
इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 16.2 ओवरों में महज 150 रनों पर ही ढेर हो गई. भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों के इस बेहतरीन तालमेल ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में विरोधी टीमों को कड़ी चेतावनी दे दी है.
एक तरफ जहां एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ छक्कों की आंधी लाकर महफिल लूटी. वहीं दूसरी तरफ लीजेंड्स लीग (WCL) में टीम इंडिया के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने यह साबित कर दिया कि शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ है!
𝙂𝙊𝙇𝘿-standard performance ✨🥇 Scorecard ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#TeamIndia | #AsianGames | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/RB9vv1ikcb
जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन गेम्स के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.
अभिषेक ने महज 28 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 7 शानदार छक्के शामिल रहे. इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबलों में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में खुद युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अभिषेक और तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) की पारियों के दम पर भारत ने 211/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया और बाद में पाकिस्तान को 192 रनों पर रोककर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.
Abhishek Sharma is in the zone in the Final 👊 He brings up a power-packed 20-ball 5️⃣0️⃣ 👏#TeamIndia 81/2 after 6 overs. Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames pic.twitter.com/mSrioKqPhI
एक तरफ जहां युवा अभिषेक ने एशियन गेम्स में तबाही मचाई, वहीं दूसरी ओर लीजेंड्स क्रिकेट मुकाबले में भारत चैम्पियंस के कप्तान युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ अपने पुराने अंदाज में वापसी की. युवराज ने मैदान पर उतरते ही अपने चिर-परिचित अंदाज में चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों पर 71 रनों की शानदार पारी खेली.
अपनी इस पारी के दौरान युवी ने 161.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनकी इस बेहतरीन पारी ने टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. क्रिकेट के मैदान पर एक ही दिन में गुरु (युवराज सिंह) और चेले (अभिषेक शर्मा) द्वारा खेली गई इन धमाकेदार पारियों को देखकर क्रिकेट फैन्स खुशी से झूम उठे.
