मैं भारत वापस जाना चाहता हूं... लेकिन! अमेरिका में अच्छी सैलरी के बाद भी भारतीय इंजीनियर ने क्यों कहा ऐसा?   

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सोशल मीडिया आपके विचारों को खुलकर सामने रखने का मौका देता है. 35 साल के एक भारतीय इंजीनियर अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं और अब उन्हें पछतावा हो रहा है. पछतावा इस बात का कि वह अमेरिका क्यों आ गए. दरअसल, इंजीनियर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने विचारों को शेयर...

सोशल मीडिया आपके विचारों को खुलकर सामने रखने का मौका देता है. 35 साल के एक भारतीय इंजीनियर अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं और अब उन्हें पछतावा हो रहा है. पछतावा इस बात का कि वह अमेरिका क्यों आ गए. दरअसल, इंजीनियर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने विचारों को शेयर करते हुए यूजर्स से मदद मांगी है. पोस्ट में बताया कि वह 12 साल पहले अमेरिका में आकर बस गए. लेकिन उन्हें इस महंगे शहर में अब अकेलापन महसूस हो रहा है. 360,000 डॉलर से अधिक की बचत होने के बावजूद, वह वापस भारत आने के बारे में सोच रहे हैं जिसके लिए उन्होंने लोगों से मदद मांगी है. 

भारतीय इंजीनियर ने बताया कि वह 12 साल पहले अमेरिका आ गए थे. अब उसकी इंजीनियरिंग में अच्छी नौकरी भी है. लेकिन स्थिर नौकरी होने के बाद वह छोटी जगह में किराए पर रह रहे हैं. उसने पोस्ट में ये भी बताया कि उसके पिता भारत में एक छोटी सी कन्स्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं, जिसे मैं संभाल सकता हूं. इस कंपनी से सालाना 1 करोड़ रुपये की कमाई होती है, जिसमें मैं आराम से रह सकता हूं. 

पोस्ट के मुताबिक, जब वह अमेरिका में आए थे, तो उनके सपने बहुत बड़े-बड़े थे लेकिन यहां पर बेहद अकेलापन है और अमेरिका में एक छोटे से लकड़ी के कमरे में रहने के लिए मैं 4000 डॉलर देता हूं. लेकिन मुंबई में मेरा एक बड़ा और बेहतर बना हुआ घर है. 

पोस्ट में व्यक्ति ने बताया है कि उन्हें बस एक बात परेशान कर रही है. वह बच्चे चाहते हैं, लेकिन नहीं चाहते कि उनके बच्चों को भी उन्हीं आव्रजन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़े, जिनसे उन्हें गुजरना पड़ा था. इसी वजह से वह दुविधा में हैं कि आगे अमेरिका में रहकर ज्यादा कमाने की कोशिश करें या भारत लौटकर आराम से जिंदगी बिताए. उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि क्या किसी ने विदेश से लौटकर अपना पारिवारिक कारोबार संभाला है? इतना ही नहीं उन्होंने आगे पूछा कि वह भारत जाकर आराम वाली जिंदगी को जिए या यहीं पर रहकर काम करें? 

जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया इंजीनियर के साथ शेयर की. जहां एक ओर कुछ लोगों ने उन्हें भारत लौटने की हिदायत दी तो कई लोगों ने उन्हें वहीं रहने की सलाह दी. एक यूजर ने लिखा कि मेरा मानना है कि आप वापस चले जाएं. क्योंकि अगर आप लंबे समय तक इस दुविधा में रहेंगे तो हालात और भी बदतर हो जाएंगे. एक यूजर ने लिखा कि आप 12 साल तक वहां पर कैसे रह गए? मैं तो तीन साल में ही परेशान हो गया था.     

Original Source
https://www.aajtak.in/education/career/story/indian-engineer-loneliness-return-india-social-media-post-ngix-dskc-2660917-2026-10-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World