वैभव सूर्यवंशी को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने की बड़ी भविष्यवाणी, वेस्टइंडीज सीरीज से पहले खोला राज

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम की बल्लेबाजी करने के अंदाज और वैभव सूर्यवंशी को लेकर खुलकर बात की है. अय्यर ने साफ किया कि टीम का फोकस पहले सीरीज जीतना है.

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम की बल्लेबाजी करने के अंदाज और वैभव सूर्यवंशी को लेकर खुलकर बात की है. अय्यर ने साफ किया कि टीम का फोकस पहले सीरीज जीतना है.

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कप्तान अय्यर ने एक दिलचस्प राज खोला. उन्होंने बताया कि वैभव मैदान के बाहर बेहद शांत और शर्मीले स्वभाव के हैं, लेकिन जब वह मैदान पर उतरते हैं तो विरोधी गेंदबाजों के लिए किसी आंधी से कम नहीं होते.

श्रेयस ने कहा कि हम मैदान के बाहर वैभव से क्रिकेट के अलावा उनकी लाइफस्टाइल और परिवार के बारे में ज्यादा बात करते हैं, ताकि वह सहज महसूस कर सकें. वह मैदान के बाहर बहुत ही प्यारे और शांत स्वभाव के इंसान हैं, लेकिन मैदान पर बेहद आक्रामक और विध्वंसक बन जाते हैं. 

अय्यर ने यह भी कहा कि अभी टीम में अनुभवी और वर्ल्ड कप विजेता ओपनर्स खेल रहे हैं. लेकिन सही समय आने पर वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे और लंबे समय तक अपना दबदबा बनाएंगे.

𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟𝗟𝗜𝗦𝗧𝗦 𝗔𝗚𝗔𝗜𝗡 🥇 Congratulations #TeamIndia for successfully defending the Asian Games Gold Medal 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj #AsianGames https://t.co/sg7z4dhUzH

कप्तान अय्यर ने कहा कि वह अपनी टीम के खिलाड़ियों को अधिक स्वतंत्र और निडर देखना चाहते हैं. जब खिलाड़ी अपने अंदर के डर को निकालकर खुलकर खेलते हैं, तभी उनकी असली क्षमता बाहर आती है. उन्होंने कहा कि टीम में हर कोई एक-दूसरे की ढाल बनकर खड़ा है.

कप्तानी के अपने नजरिए को साफ करते हुए अय्यर ने कहा कि मैदान पर उतरते ही उनकी पहली प्राथमिकता सीरीज जीतना होती है. शुरुआती मैचों से ही प्लेइंग इलेवन में लगातार प्रयोग करने से खिलाड़ियों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है, जो वह बिल्कुल नहीं चाहते.

Washington Sundar in the thick of the action again ☝️ Wicket No. 5️⃣ for #TeamIndia 🔝 Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj #AsianGames | @Sundarwashi5 https://t.co/amKbUyUqcf

अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए श्रेयस ने कहा कि वह हमेशा परिस्थिति के हिसाब से खेलना पसंद करते हैं. अगर शुरुआती ओवरों में विकेट गिरते हैं, तो वह टीम के लिए एक मजबूत मंच तैयार करते हैं और गेंदबाजों पर दबाव बनाना जानते हैं.    

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/shreyas-iyer-backs-vaibhav-sooryavanshi-said-he-going-to-dominate-indian-cricket-aksp-dskc-2660995-2026-10-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy