तेज प्रताप को सताई मां राबड़ी देवी की याद, हुए इमोशनल, बेटी को याद कर रो पड़ीं स्वरा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में तेज प्रताप यादव एक बार फिर इमोशनल मोमेंट का हिस्सा बने. शो के दौरान उन्होंने स्वरा भास्कर से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां राबड़ी देवी की याद आ रही है और वो घर जाना चाहते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों का ...

रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में तेज प्रताप यादव एक बार फिर इमोशनल मोमेंट का हिस्सा बने. शो के दौरान उन्होंने स्वरा भास्कर से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां राबड़ी देवी की याद आ रही है और वो घर जाना चाहते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों का ध्यान खींच रहा है.

शो में आया इमोशनल पल ‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप यादव अपने अंदाज और बातों से चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि, इस बार उन्होंने अपनी राजनीतिक पहचान से इतर एक बेटे के भाव दिखाए. बातचीत के दौरान उन्होंने स्वरा भास्कर को बताया कि घर की याद सता रही है, खासकर मां राबड़ी देवी की. उनका यह कहना कि “मुझे घर जाना है,” सुनकर माहौल काफी इमोशनल हो गया.

इसके बाद स्वरा उन्हें समझाती दिखीं. इसी एपिसोड में स्वरा भास्कर भी अपनी बेटी राबिया को याद करके भावुक हो गई थीं. उन्होंने बेटी की तस्वीर देखने की जिद की और रोते हुए कहा कि वे उसे बहुत याद कर रही हैं. इस दौरान तेज प्रताप उन्हें बार-बार संभालने की कोशिश करते दिखे. स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वर्किंग मम का दिमाग काम में होता है, लेकिन दिल हमेशा घर में रहता है. उन्होंने बेटी को गले लगाने की बेसब्री जताई. 

तेज प्रताप और स्वरा, दोनों के लिए शो का यह सफर इमोशनल चुनौती साबित हो रहा है. एक तरफ तेज प्रताप को मां राबड़ी देवी और घर की याद आ रही है, तो दूसरी तरफ स्वरा अपनी बेटी से दूर रहकर इमोशनल हो रही हैं.

‘राइज एंड फॉल 2’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है और इसकी मेजबानी विरेंद्र सहवाग कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव और स्वरा भास्कर का इमोशनल मोमेंट हर किसी का दिल छू रहा है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/ott/story/tej-pratap-yadav-emotional-mother-rabri-devi-cried-swara-bhaskar-console-tmovb-dskc-2660996-2026-10-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World