सरकार से मिली मंजूरी, अब सेंसर बोर्ड को फिल्म मातृभूमि दिखाने तैयारी में सलमान खान, 'रामायण' से भिड़ेंगे?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सलमान खान इस साल अपनी वॉर-बेस्ड फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' लाने वाले थे. लेकिन इसकी कहानी के कारण इसे सरकार से मंजूरी मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. भारत-चीन युद्ध पर आधारित इस फिल्म को लेकर रक्षा मंत्रालय की तरफ से आपत्ति जताई गई थी. फिलहाल इसकी रिलीज का ...

सलमान खान इस साल अपनी वॉर-बेस्ड फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' लाने वाले थे. लेकिन इसकी कहानी के कारण इसे सरकार से मंजूरी मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. भारत-चीन युद्ध पर आधारित इस फिल्म को लेकर रक्षा मंत्रालय की तरफ से आपत्ति जताई गई थी. फिलहाल इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो चुका है. 

कुछ ही दिन पहले रक्षा और सूचना-प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने फिल्म के नए वर्जन को हरी झंडी दिखाते हुए सिनेमाघरों में रिलीज के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया. अब इसे सेंसर बोर्ड को दिखाए जाने की तैयारी चल रही है. HT की रिपोर्ट अनुसार, इसी हफ्ते CBFC की तरफ से फिल्म को सर्टिफिकेट भी मिल जाएगा. 

सूत्रों का कहना है कि फिल्म को इस हफ्ते CBFC देखा जाएगा. इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं हुए हैं. सलमान खान की फिल्मों को आमतौर पर पूरे परिवार के साथ देखने वाली एंटरटेनर फिल्में माना जाता है, इसलिए सेंसर बोर्ड की तरफ से किसी बड़ी आपत्ति की उम्मीद कम है. CBFC से पास होने के बाद मेकर्स दिवाली या क्रिसमस पर फिल्म रिलीज करने की सोच रहे हैं.

हालांकि अभी तक सलमान या फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. ये खबर सलमान के फैंस के लिए काफी बड़ी होने वाली है. उन्हें एक लंबे वक्त से इसका इंतजार था. पिछले साल सिकंदर की फ्लॉप के बाद, सलमान खान एक तगड़े कमबैक की तलाश में हैं. ऐसे में क्या मातृभूमि उन्हें सफलता का स्वाद चखाएगी, ये देखना दिलचस्प रहेगा. 

फिलहाल दिवाली और क्रिसमस की रिलीज पूरी तरह बुक हैं. दिवाली पर रणबीर कपूर 4000 करोड़ में बन रही रामायण का पहला पार्ट ला रहे हैं. वहीं क्रिसमस पर शाहरुख खान अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म किंग लाएंगे. दोनों ही फिल्में बॉलीवुड के मच-अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है. वैसे बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान दिवाली के आसपास का समय खोज रहे हैं. त्योहार के जश्न में डूबे लोगों को इस वॉर-ड्रामा फिल्म को दिखाने के लिए 13 नवंबर का दिन सही माना जा रहा है. देखना है कि फाइनल रिलीज डेट क्या होती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/salman-khan-maatrubhumi-cbfc-certificate-diwali-christmas-release-update-tmovj-dskc-2661259-2026-10-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World