'एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे...', महाराष्ट्र के छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी का फडणवीस सरकार पर बड़ा हमला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार पर छात्रों की शिक्षा व्यवस्था और उनके साथ अन्याय को लेकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के छात्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था और अन्याय से परेशान हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार पर छात्रों की शिक्षा व्यवस्था और उनके साथ अन्याय को लेकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के छात्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था और अन्याय से परेशान हैं.

राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि आदिवासी छात्र अपनी मांगों को लेकर मुंबई पहुंचे हैं. इनमें कुछ छात्र बस से आए, जबकि कुछ पैदल चलकर मुंबई पहुंचे. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों में आदिवासी आश्रमशालाओं और छात्रावासों में बुनियादी सुविधाएं और छात्रवृत्ति शामिल हैं. राहुल गांधी ने कहा कि ये ऐसी सुविधाएं हैं, जो किसी भी बच्चे का हक हैं.

राहुल गांधी के मुताबिक, मुंबई में छात्रों के रुकने की जगह नहीं थी, इसलिए कांग्रेस ने उन्हें तिलक भवन में ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि आज सुबह होने से पहले पुलिस कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुसी और इन बच्चों को वहां से उठाकर ले गई. राहुल गांधी ने कहा कि आजाद मैदान में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने यह कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि जो बच्चे नासिक से पैदल चलकर आए, उन्हें यही जवाब मिला.

महाराष्ट्र के छात्र फडणवीस सरकार की शिक्षा व्यवस्था और अन्याय से त्रस्त हैं। आदिवासी छात्र अपनी माँगें लेकर मुंबई पहुँचे - कुछ बस से, और कुछ पैदल चलकर। उनकी माँगें क्या हैं? आदिवासी आश्रमशालाओं और छात्रावासों में बुनियादी सुविधाएँ। छात्रवृत्ति। वही चीज़ें जो किसी भी बच्चे का हक़ हैं। मुंबई में रुकने की जगह नहीं थी, तो कांग्रेस ने उन्हें तिलक भवन में ठहराया। और आज सुबह होने से पहले - पुलिस कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुसी और इन बच्चों को उठाकर ले गई। आज़ाद मैदान पर प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही। जो बच्चे नासिक से पैदल चलकर आए, उनको ये जवाब मिला। उधर पुणे में MPSC के अभ्यर्थी सत्याग्रह पर बैठे हैं। ये माँगें नई नहीं हैं - मैंने मुख्यमंत्री फडणवीस से इन पर बात की थी। तब कुछ नहीं हुआ। इसीलिए आज ये बच्चे सड़क पर हैं। मैं और कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के छात्रों के साथ खड़े हैं। हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि पुणे में MPSC के अभ्यर्थी भी सत्याग्रह पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी मांगें नई नहीं हैं और उन्होंने इन मुद्दों को मुख्यमंत्री फडणवीस के सामने भी उठाया था, लेकिन उस समय कुछ नहीं हुआ. राहुल गांधी ने कहा कि इसी वजह से आज ये बच्चे सड़क पर हैं. राहुल गांधी ने कहा कि वह और कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के छात्रों के साथ खड़े हैं और इस मुद्दे पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/rahul-gandhi-attacks-fadnavis-govt-over-maharashtra-students-protest-ntc-apdy-dskc-2662200-2026-10-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World