गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. यहां ऑटोपोलिस कार एक्सेसरीज की दुकान में आग लग गई, जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गो...

गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. यहां ऑटोपोलिस कार एक्सेसरीज की दुकान में आग लग गई, जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों से आग की स्थिति और इससे हुए नुकसान की जानकारी ली.

#WATCH | Vasco, Goa: A massive fire broke out at the Autopolis car accessories shop near Tilak Maidan, gutting the shop. Fire tenders rushed to the spot to bring the blaze under control. Chief Minister Pramod Sawant reached the spot to take stock of the situation. (28.10) https://t.co/5Qzf9HYCIj

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'मुझे रात 11 बजे इस घटना की जानकारी मिली और मैं खुद यहां पहुंचा. पूरा प्रशासनिक अमला आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहा है. इस घटना में काफी नुकसान हुआ है.'

#WATCH | Vasco, Goa: Chief Minister Pramod Sawant said, "I learned about it at 11 o'clock and came here myself...the entire administrative staff is working to bring the fire under control. It has caused significant damage. More than 150 vendors used to set up their stalls in this Sunday market, and there are shops here as well. We will ensure that the government provides them with as much support as possible." (28.10)

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस इलाके में लगने वाले संडे मार्केट में 150 से अधिक विक्रेता अपनी दुकानें लगाते थे. इसके अलावा यहां स्थायी दुकानें भी मौजूद हैं. प्रमोद सावंत ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नुकसान उठाने वाले दुकानदारों और विक्रेताओं को सरकार की ओर से अधिकतम संभव सहयोग दिया जाएगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/goa-vasco-autopolis-car-accessories-shop-fire-chief-minister-pramod-sawant-inspection-aid-ntc-pvp-dskc-2682893-2026-10-29?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Markets