पटना में अस्पताल से घर लौट रही महिला कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बिहार की राजधानी पटना में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 55 साल की उर्मिला देवी एक क्लिनिक में मेड का काम करती थीं. गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल ह...

बिहार की राजधानी पटना में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 55 साल की उर्मिला देवी एक क्लिनिक में मेड का काम करती थीं. गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

मृतका की पहचान 55 वर्षीय उर्मिला देवी के रूप में हुई है. वह पटना के क्लिनिक में मेड का काम करती थीं. गुरुवार शाम उनकी ड्यूटी खत्म हुई थी. इसके बाद वह घर लौट रही थीं. इसी दौरान हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 18 के पास उन्हें गोली मार दी गई. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. घायल उर्मिला देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

वारदात के बाद हवाई अड्डा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके जरिए हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस अधिकारी साकेत कुमार (ASP) ने भी मामले को लेकर जानकारी दी है. हालांकि, फिलहाल आरोपियों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है.

उर्मिला देवी की हत्या किस वजह से की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने महिला को निशाना क्यों बनाया. फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है. सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/patna-hospital-employee-shot-dead-near-pillar-number-18-lcla-strc-2683951-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World