पहले कभी नहीं भरते थे! अब दिलजीत दोसांझ को भरना पड़ा सी-फोर्म... जानिए ये क्या है

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का आज दिल्ली में म्यूजिक कॉन्सर्ट है. उनके शो के लिए दिल्ली में खास इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले जब दिलजीत जब आगरा के एक फाइव स्टार होटल में  चेक इन कर रहे थे, उस वक्त उनसे सी-फॉर्म भरवाया गया. बताया जा रहा है कि इसके पहले कभी भी दिलजीत भारत में किसी हो...

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का आज दिल्ली में म्यूजिक कॉन्सर्ट है. उनके शो के लिए दिल्ली में खास इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले जब दिलजीत जब आगरा के एक फाइव स्टार होटल में  चेक इन कर रहे थे, उस वक्त उनसे सी-फॉर्म भरवाया गया. बताया जा रहा है कि इसके पहले कभी भी दिलजीत भारत में किसी होटल में रुकने के वक्त सी फॉर्म नहीं भरते थे. लेकिन, इस बार आगरा में होटल स्टाफ ने दिलजीत की जानकारी एफआरआरओ को दी, जिसके बाद लखनऊ FRRO की टीम ने दिलजीत से सी-फॉर्म भरवाया. 

बताया जा रहा है कि अगर दिलजीत वो फॉर्म नहीं भरते तो वो मुश्किल में पड़ सकते थे और ऐसा ना करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता था. इसके साथ ही ऐसा करने पर होटल पर भी कार्रवाई की जा सकती थी. ऐसे में सवाल है कि आखिर ये सी-फॉर्म होता क्या है और क्यों ये फॉर्म भरवाया जाता है. साथ ही जानते हैं कि दिलजीत से ही ये फॉर्म क्यों भरवाया गया और ये किन-किन लोगों को भरना होता है. 

ये एफआरआरओ यानी फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस का एक डिजिटल दस्तावेज है, जिसका उपयोग भारत में होटल, गेस्ट हाउस या होमस्टे जैसी जगहों पर ठहरने वाले विदेशी नागरिकों की जानकारी सरकार को ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए किया जाता है. यानी जब कोई विदेशी नागरिक भारत के किसी होटल में स्टे करते हैं तो उन्हें ये ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है. नियमों के हिसाब से जब भी कोई विदेशी नागरिक होटल में चेकइन करता है तो 24 घंटे के भीतर 'फॉरनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस' के पोर्टल पर यह फॉर्म भरकर देना अनिवार्य होता है. 

सी- फॉर्म में विदेशी नागरिक का नाम, पासपोर्ट नंबर, राष्ट्रीयता, भारत आने की तारीख, वीजा की जानकारी और भारत में ठहरने का पता जैसी जानकारियां दर्ज की जाती हैं. यह फॉर्म होटल संचालकों, गेस्ट हाउस, होमस्टे, हॉस्टल और शैक्षणिक संस्थानों को भरना होता है. इसके अलावा, अगर कोई मकान मालिक किसी विदेशी नागरिक को किराये पर रखता है या कोई अस्पताल विदेशी मरीज को ठहरने की सुविधा देता है, तो उसे भी इसकी जानकारी एफआरआरओ के पोर्टल पर देनी होती है. वैसे अब इसका आधिकारिक नाम Form III कर दिया गया है.   

Original Source
https://www.aajtak.in/information/story/diljit-dosanjh-c-form-agra-hotel-frro-registration-rules-tedu-dskc-2684499-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World