पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिना पति मनाया करवाचौथ, बालकानी से किया चांद का दीदार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इस बार भी करवाचौथ का व्रत बिना पति के मनाया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, क्योंकि दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा है.

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इस बार भी करवाचौथ का व्रत बिना पति के मनाया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, क्योंकि दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा है.

बालकनी में पूरी की रस्में ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो लाल साड़ी, लाल चूड़ियों, गहनों और सिंदूर के साथ सुहागन के रूप में सजी दिखीं. वो बालकनी में खड़ी होकर चांद को देखती हैं, छलनी से अर्घ्य देती हैं और पूजा की थाली के साथ करवाचौथ की परंपरागत रस्में पूरी करती हैं. इस दौरान पवन सिंह उनके साथ मौजूद नहीं थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा और अंत में खुद ही पानी पीकर व्रत खोला.

विवाद के बीच व्रत पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. दोनों का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है और ज्योति ने पवन सिंह से मेंटेनेंस की मांग भी की है. हाल ही में कोर्ट में लगातार गैरहाजिरी के चलते पवन सिंह पर 3,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. ऐसे में ज्योति का बिना पति करवाचौथ मनाना लोगों के लिए भावनात्मक और चर्चित पल बन गया. कई यूजर्स ने उनकी श्रद्धा और साहस की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने इसे रिश्ते में सुलह की उम्मीद से जोड़ा. 

पिछले साल करवाचौथ पर ज्योति ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा था, पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है, मेरी जैसी अभागन कोई और न बने. इस बार उन्होंने बस हैप्पी करवाचौथा लिखा और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया. 

फिलहाल दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है और अगली सुनवाई 12 नवंबर को होनी है. ऐसे में ज्योति का ये करवाचौथ न सिर्फ एक त्योहार, बल्कि उनके रिश्ते और संघर्ष की कहानी का भी हिस्सा बन गया है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bhojpuri/story/pawan-singh-wife-jyoti-singh-karva-chauth-without-husband-viral-video-divorce-case-tmovb-dskc-2684515-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World