जान तक ले सकते हैं सस्ते रूम हीटर! आप भी तो नहीं करते हैं गलती
सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और बहुत से लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं.
क्या आप जानते हैं कि रूम हीटर कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है.
दरअसल, बीते कुछ सालों की रिपोर्ट देखें तो रूम हीटर की वजह से कई लोगों के दम घुट जाते हैं. कई बार तो यह जान भी ले सकता है.
कई डॉक्टर और एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि बंद कमरे में पूरी रात रूम हीटर को चलाकर ना रखें.
रूम हीटर चलाने के बाद वह धीरे-धीरे ऑक्सीजन की मात्रा को कम करता है.
कोई शख्स पूरी रात रूप में एयर हीटर को चलाकर रखता है. तो ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है.
मार्केट में कुछ ऐसे रूम हीटर मौजूद हैं, जो टाइम फीचर के साथ आते हैं. ऐसे में वह कुछ समय के बाद खुद ऑफ हो जाते हैं.
जिन कमरों में प्रोपर वेंटीलेशन है, उन ही कमरों में रातभर रूम हीटर चलाकर रखें.
रूम हीटर को खरीदते समय उसके सेफ्टी फीचर्स का भी ध्यान रखें. इसमें ऑटोमेटिक टेम्प्रेचर कंट्रोलर, टाइमर आदि को लगा सकते हैं.
