सड़क पर दबंगई! भोपाल में कार से टक्कर हुई तो बाइक सवार ने गुस्से में हाथ मार दिया, जवाब में कार वाले ने पिस्टल तान दी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क पर मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद पिस्टल तक पहुंच गया. न्यू मार्केट के पास एक कार चालक ने बाइक सवार पर पिस्टल तान दी और उसे धमकाने लगा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली है ...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क पर मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद पिस्टल तक पहुंच गया. न्यू मार्केट के पास एक कार चालक ने बाइक सवार पर पिस्टल तान दी और उसे धमकाने लगा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

घटना भोपाल के न्यू मार्केट इलाके की है. यह इलाका टीटी नगर थाना क्षेत्र में आता है. सड़क पर एक कार और बाइक की टक्कर हो गई थी. टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बाइक सवार ने गुस्से में कार पर हाथ मार दिया. इसके बाद कार चालक ने गाड़ी से पिस्टल निकाली और बाइक सवार की तरफ तान दी. मामूली सड़क विवाद के बीच अचानक हथियार निकलने से मामला गंभीर हो गया. वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रही कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके चालक की पहचान कर ली गई है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

भोपाल में सड़क पर हुए विवाद के दौरान पिस्टल निकालने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले पिपलानी थाना क्षेत्र में भी विवाद के दौरान पिस्टल दिखाने की घटना सामने आई थी. न्यू मार्केट की इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर होने वाले छोटे-मोटे विवादों के खतरनाक रूप लेने का सवाल खड़ा कर दिया है. आखिर कुछ मिनट की कहासुनी में कोई हथियार निकालकर दूसरे की जान जोखिम में डालने तक कैसे पहुंच जाता है? फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/bhopal-new-market-car-driver-points-pistol-biker-collision-video-viral-lcla-strc-2684697-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World