'कैसे हो अब्दुल? जिहादी हो...', डेमोक्रेटिक सीनेट कैंडिडेट पर ट्रंप का विवादित कमेंट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
'तुम कैसे हो, अब्दुल? अब्दुल एक जिहादी है...', डेमोक्रेटिक सीनेट कैंडिडेट अब्दुल अल-सैयद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहा है. अपने एक संबोधन के दौरान ट्रंप ने अब्दुल अल-सैयद को 'जिहादी' करार दिया है.

'तुम कैसे हो, अब्दुल? अब्दुल एक जिहादी है...', डेमोक्रेटिक सीनेट कैंडिडेट अब्दुल अल-सैयद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहा है. अपने एक संबोधन के दौरान ट्रंप ने अब्दुल अल-सैयद को 'जिहादी' करार दिया है.

इससे पहले भी ट्रंप ने मिशिगन से चुनाव लड़ रहे अब्दुल अल-सैयद पर तीखा हमला बोला. ट्रंप ने उन्हें 'मुस्लिम ब्रदरहुड का जिहादी सदस्य' करार देते हुए 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों का जिक्र किया.

ट्रंप ने कहा कि अगर अल-सैयद नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन जीत जाते हैं, तो उन्हें अमेरिकी सीनेट में एंट्री से पहले मेटल डिटेक्टर से सिक्योरिटी जांच करानी चाहिए.

ट्रंप ने अल-सैयद के परिवार पर आतंकवादी संबंध होने के आरोप भी लगाए. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अगर अल-सैयद चुनाव जीत जाते हैं, तो क्या उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच दी जानी चाहिए.

वहीं, फ्लोरिडा के डेटोना बीच में एक चुनावी रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कम से कम चार बार रोका. बार-बार हो रहे हंगामे की वजह से अहम मिडटर्म इलेक्श पर उनका भाषण बाधित हुआ. ऐसी ही एक रुकावट के दौरान ट्रंप अपना आपा खो बैठे, वे हंगामा करने वाले व्यक्ति की ओर मुड़े और गुस्से में बोले, 'चुप हो जाओ, लूजर. कितना बड़ा लूजर है. इसे यहां से बाहर निकालो.'

यह हंगामा तब शुरू हुआ जब ट्रंप मिडटर्म इलेक्शन की अहमियत पर बात कर रहे थे. प्रदर्शनकारी के दखल देते ही ट्रंप ने भाषण रोक दिया और उसे 'लूसर' कहते हुए तुरंत वेन्यू से बाहर करने की मांग की.

लगातार हो रही रुकावटों से चिढ़कर ट्रंप ने शिकायत कि ये प्रदर्शनकारी उनकी पंचलाइन्स के बीच में आ रहे हैं.

बता दें, अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में अब तक 4.3 करोड़ से अधिक अमेरिकी वोट डाल चुके हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ फ़्लोरिडा इलेक्शन लैब के आंकड़ों से पता चलता है कि हर दिन 40 से 50 लाख 'अर्ली वोट' डाले गए हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/trump-rally-abdul-jihadist-us-midterm-elections-speech-ntc-amkr-dskc-2684877-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World