दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें... घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली होने वाली है. वहीं, सिख समुदाय और बीजेपी इस रैली को लेकर विरोध जता रही है. रविवार को सिख समुदाय की ओर से भी मार्च निकाला जाएगा. ऐसे में, ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है. अगर आप रविवा...

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली होने वाली है. वहीं, सिख समुदाय और बीजेपी इस रैली को लेकर विरोध जता रही है. रविवार को सिख समुदाय की ओर से भी मार्च निकाला जाएगा. ऐसे में, ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है. अगर आप रविवार को घर से निकलने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर जान लें.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रामलीला मैदान में होने वाली रैली के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कुछ रास्तों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं. 

In view of the proposed rally at Ramleela Ground on 1st November 2026, traffic movement may be regulated and diversions implemented in parts of Central Delhi from 10:00 AM to 5:00 PM. Commuters are advised to plan their journeys in advance, follow prescribed diversions and cooperate with traffic personnel. Passengers travelling to New Delhi Railway Station are requested to follow the suggested alternative routes. GENERAL INSTRUCTIONS * Motorists are requested to avoid affected routes, use public transport, preferably the Metro, and follow traffic instructions. * Avoid roadside parking and keep roads clear for emergency vehicles. * For real-time updates and assistance, connect with Delhi Traffic Police through the following channels: FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn WHATSAPP: 8750871493 HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444 Delhi Traffic Police appreciates your cooperation in ensuring safe and smooth traffic movement. #DTPUpdates @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic @aajtak @ZeeNews @ndtvindia @news24tvchannel @ABPNews @AAI_Official @RedFMIndia @bigfmindia

आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई प्रमुख चौराहों पर रास्तों में बदलाव किया जाएगा. लोगों को बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास के रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.

एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पतालों की ओर जाने वाली एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा पहले से तय करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: 14 सुरक्षा जोन, 200 CCTV और बॉडी कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए दिल्ली पुलिस की तैयारी

वहीं, रविवार को सिख समुदाय के मार्च के मद्देनजर हरि नगर DTC डिपो से जेल रोड होते हुए तिलग नगर मेट्रो स्टेशन तक ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस इलाके में ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. 

🚦 TRAFFIC ADVISORY In view of the proposed Padyatra from Hari Nagar DTC Depot, Jail Road, to Tilak Nagar Metro Station on Sunday, 1st November 2026, traffic movement may be affected and diversions implemented from 09:00 AM to 03:00 PM. Both carriageways of Jail Road between Lajwanti Chowk and Tilak Nagar may be temporarily closed during the Padyatra, depending on traffic conditions. Commuters are advised to use alternative routes via Sewa Marg–Pankha Road or Mayapuri Road, as applicable, and plan their journeys in advance. GENERAL INSTRUCTIONS * Motorists are requested to avoid affected routes, use public transport, preferably the Metro, and follow traffic instructions. * Avoid roadside parking and keep roads clear for emergency vehicles. * Follow prescribed diversions and cooperate with traffic personnel deployed on the ground. * For real-time updates and assistance, connect with Delhi Traffic Police through the following channels: FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn WHATSAPP: 8750871493 HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444 Delhi Traffic Police appreciates your cooperation in ensuring safe and smooth traffic movement. #DelhiTrafficPolice #TrafficAdvisory #DTPUpdates @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic @aajtak @ZeeNews @ndtvindia @news24tvchannel @ABPNews @AAI_Official @RedFMIndia @bigfmindia

इस पदयात्रा के दौरान लाजवंती चौक से तिलक नगर के बीच जेल रोड के दोनों ओर की सड़कें कुछ देर के लिए बंद की जा सकती हैं. ऐसे में, दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों को सेवा मार्ग-पंखा रोड और मायापुरी रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही, प्रभावित रास्तों पर यात्रा से बचने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-traffic-diversion-traffic-advisory-ramleela-ground-rally-hari-nagar-march-ntc-acwi-dskc-2685418-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Travel