ईरान पर हमले की आशंका के बीच कतर से बातचीत, रुबियो बोले- ट्रंप ने नहीं लिया कोई फैसला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
ईरान और कतर के अधिकारियों ने शनिवार को खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के तरीकों पर बातचीत की. इस बीच, आशंका जताई जा रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर फिर से हमला करने का आदेश दे सकते हैं. वहीं, दूसरी तरफ बातच...

ईरान और कतर के अधिकारियों ने शनिवार को खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के तरीकों पर बातचीत की. इस बीच, आशंका जताई जा रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर फिर से हमला करने का आदेश दे सकते हैं. वहीं, दूसरी तरफ बातचीत के जरिए तनाव कम करने की कोशिशें भी जारी हैं. 

दोहा में बातचीत ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी देशों की सरकारों को डर है कि अमेरिकी मध्यावधि चुनाव खत्म होते ही अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है. अमेरिका ने आगे हमले करने की संभावना से फिलहाल इनकार नहीं किया है. हालांकि, वह ईरान के साथ बातचीत के रास्ते भी तलाश रहा है. 

शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी साफ कह दिया कि अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह तय नहीं किया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू की जाए या नहीं. 

मध्यावधि चुनाव से पहले, हाल के हफ्तों में ट्रंप ने और हमले करने से परहेज किया है. इन चुनावों से यह तय होगा कि क्या उनकी रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों में अपना मामूली बहुमत बनाए रख पाती है या नहीं. 

एक तरफ जहां ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है. वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सशस्त्र बलों को सभी अमेरिकी और इजरायली ठिकानों और संसाधनों को निशाने की जद में लाने के लिए टारगेट लिस्ट अपडेट करने का आदेश दिया है. साथ ही गोला-बारूद और हथियारों का उत्पादन बढ़ाने, सैन्य खुफिया क्षमताओं को मजबूत करने और घरेलू रक्षा क्षमता विकसित करने को कहा है.

वहीं, अटलांटा में G20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कतर की मध्यस्थता वाले इन प्रयासों के लिए कोई निश्चित समय-सीमा बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष माध्यमों से बातचीत जारी रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/iran-qatar-gulf-conflict-talks-us-midterm-elections-potential-attack-update-ntc-acwi-dskc-2685426-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World