'लग्जरी के बजाय मिला लेमन'! इधर कंपनी ने लॉन्च की नई कार, उधर गौतम सिंघानिया ने बखिया उधेड़ दी
लग्जरी कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है. खासकर जब बात इटली की मशहूर कार कंपनी Maserati की हो, तो उसकी शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स किसी को भी अट्रैक्ट करते हैं. लेकिन क्या हो अगर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी आपको अपनी कार की सर्विस के लिए चक्कर काटने पड़ें तो? कुछ ऐसा ही अनुभव रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और अरबपति कारोबारी गौतम सिंघानिया ने साझा किया है. उन्होंने Maserati की खराब आफ्टर सेल्स सर्विस को लेकर कंपनी पर जमकर फजीहज की है. इतना ही नहीं, उन्होंने भारत में इस ब्रांड की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी है.
गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Maserati की सर्विस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी अपने पुराने ग्राहकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है. उनके मुताबिक, उनकी खुद की कार से जुड़ी शिकायतों का भी अब तक समाधान नहीं हुआ है. हैरानी की बात यह है कि कंपनी के नए डीलर भी उनकी परेशानियों को दूर करने में नाकाम रहे हैं.
Paid for luxury, got a lemon. If a brand cannot resolve serious issues for existing owners, how can they ask Indian buyers to trust them with their hard-earned money again? Beware of the hype. #Maserati #CustomerExperience @MaseratiIndia @Maserati_HQ @ketan_auto @sharmisthaET
सिंघानिया ने Maserati की भारत में दोबारा वापसी की स्ट्रेटजी पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि पुराने ग्राहकों की समस्याएं सुलझाए बिना नए सिरे से कारोबार शुरू करना सही स्ट्रेटजी नहीं है. उन्होंने इसे भारतीय कार ग्राहकों और ऑटोमोबाइल कम्युनिटी का अपमान बताया.
गौतम सिंघानिया ने अपनी पोस्ट में कहा कि लोग सुपरकार इसलिए खरीदते हैं ताकि उन्हें शानदार ड्राइविंग का अनुभव मिले, न कि सर्विस मैनेजरों के पीछे सॉल्यूशन के लिए भागना पड़े. उन्होंने कंपनी की आफ्टर सेल्स सर्विस को पूरी तरह खराब बताया. गौरत सिंघानिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "लक्ज़री के पैसे दिए, पर मिला लेमन. अगर कोई ब्रांड अपने मौजूदा ग्राहकों की गंभीर समस्याओं को हल नहीं कर सकता, तो वह भारतीय खरीदारों से अपनी मेहनत की कमाई पर दोबारा भरोसा करने के लिए कैसे कह सकता है? बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावों से सावधान रहें."यह भी पढें: 75% नंबर... ऑनलाइन ट्यूटोरियल! लर्निंग DL पाना भी होगा मुश्किल
गौतम ने सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग पोस्ट में Maserati पर निशाना साधा. उन्होंने यह भी कहा कि किसी कार की ऊंची कीमत, कार्बन फाइबर का इस्तेमाल और शानदार इंजीनियरिंग तब तक मायने नहीं रखते, जब तक कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस और सपोर्ट नहीं देती. सिंघानिया ने अपने एक्सपीरिएंस को बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा कि प्रीमियम कीमत चुकाने के बावजूद उन्हें खराब कार मिलने जैसा अनुभव हुआ.
दरअसल, इटली की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Maserati भारत में अपने कारोबार को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश कर रही है. कंपनी इसके लिए बड़े स्तर पर मार्केटिंग कर रही है. साथ ही नए मॉडल पेश करने और प्रमुख शहरों में डीलरशिप नेटवर्क बढ़ाने पर भी काम कर रही है. हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई लग्ज़री स्पोर्ट कार Maserati GT2 Stradale को लॉन्च किया है. जिसकी शुरुआती कीमत 5.72 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है.यह भी पढें: मम्मी-डैडी भी होंगे खुश! इस दिवाली ₹3.50 लाख में घर लाएं कार, देखें ऑप्शन
इस कार लॉन्च के साथ ही कंपनी ने मुंबई के नवनीत मोटर्स के साथ मिलकर शहर में नया शोरूम शुरू किया है. दिल्ली और बेंगलुरु के बाद मासेराटी का ये देश में तीसरा शोरूम है. इस शोरूम आपनिंग के साथ कंपनी ने अपने कुछ मॉडलों Grecale, GranTurismo और GranCabrio को भी शोकेस किया है.
Maserati GT2 Stradale अपने पावरफुल इंजन और शानदार लुक के लिए जानी जाती है. इसमें 3.0-लीटर, ट्वीन टर्बो V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 631 बीएचपी की पावर और 720 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि ये कार महज 2.0 सेकंड में ही 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप-स्पीड 324 किमी प्रतिघंटा है. इसमें 4 ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं, जिसमें कोरसा, स्पोर्ट, जीटी और वेट मोड शामिल हैं.