स्कूल में मासूम से बेरहमी, बेहोश होने के बाद भी घसीटता रहा छात्र, अब प्रिंसिपल पर गिरी गाज

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हरियाणा के पंचकूला में केजी कक्षा की मासूम बच्ची के साथ स्कूल परिसर में हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को सस्पेंड कर दिया गया है. हरियाणा सरकार के...

हरियाणा के पंचकूला में केजी कक्षा की मासूम बच्ची के साथ स्कूल परिसर में हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को सस्पेंड कर दिया गया है. हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए.

प्रिंसिपल नीलू को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-5 के तहत निलंबित किया गया है. स्कूल में हुई इस घटना के बाद शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है. मामले में पहले ही बच्ची के साथ कथित मारपीट को लेकर सवाल उठ रहे थे.

यह भी पढ़ें: 2 टीचर निलंबित, बाल आयोग ने लिया संज्ञान... पंचकूला केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

दरअसल, स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र पर केजी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है. बताया गया कि छात्र ने बच्ची पर पत्थरों और गमले से हमला किया था. इस घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

जानकारी के मुताबिक, घटना स्कूल परिसर में हुई. आरोप है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया. इसके बाद उसने गमला उठाकर उस पर वार कर दिया. हमले में बच्ची को गंभीर चोटें आईं.

आरोप है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी छात्र नहीं रुका. वह उसे काफी देर तक घसीटता रहा और पत्थरों से हमला करता रहा. घटना की गंभीरता सामने आने के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया.

घटना के बाद घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया. बच्ची का इलाज जारी है.

इस मामले में हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/haryana/story/panchkula-school-case-principal-neelu-suspended-kg-girl-assault-lclcn-strc-2685976-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World