गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, एनकाउंटर के बाद मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी विशाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मथुरा के मोहोली गांव में हुए हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच गोलीबारी हुई. मथुरा पुलिस की ओर से इस कार्रवाई के विजुअल भी जारी किए गए हैं.

मथुरा के मोहोली गांव में हुए हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच गोलीबारी हुई. मथुरा पुलिस की ओर से इस कार्रवाई के विजुअल भी जारी किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली गांव का है, जहां 28 अक्टूबर 2026 की रात प्रॉपर्टी डीलर रोहताश उर्फ रौतान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रिपोर्टों के अनुसार, आरोपियों ने उनसे शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे. रुपये देने से इनकार करने पर विवाद हुआ और मारपीट के बाद गोली चला दी गई. इस वारदात में रोहताश की मौत हो गई थी.

इस हत्याकांड में पुलिस ने 30 अक्टूबर को भी कार्रवाई की थी. सलेमपुर-महोली मार्ग पर घेराबंदी के दौरान बाइक सवार दो आरोपी मनोज और कंचन पुलिस के सामने आए थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में मनोज के दाहिने पैर में गोली लगी थी. कंचन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की थी.

थाना हाइवे पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.10.2026 को ग्राम महोली में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार । दौराने पुलिस मुठभेड अभियुक्त, पैर में गोली लगने से हुआ घायल । अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर मय नाल मे फंसा 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व 01 मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस रंग काला (बिना नंबर प्लेट) बरामदगी के सम्बन्ध में #SPCITY_MTA दी गई बाइट:- @Uppolice  @adgzoneagra  @digrangeagra

इस मामले में मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल को बताया गया था. पुलिस ने उसके साथ छह अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी थी. मामले में पुलिस ने आरोपियों को कथित तौर पर शरण देने वाले 53 वर्षीय पप्पू सिंह को भी 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने गोवर्धन क्षेत्र के जतीपुरा में पप्पू सिंह के यहां शरण ली थी.

अब मथुरा पुलिस की ओर से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद की कार्रवाई के विजुअल सामने आए हैं. पुलिस एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है. इस मामले में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने भी बयान दिया है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/news/story/mathura-maholi-village-murder-case-main-accused-arrested-encounter-pvzs-dskc-2686277-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Crime