कसाई मंडी में चूहे के कत्ल पर एक्शन...जुनैद, जीशान, आशिक और शफीक पर केस  

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
झांसी में चूहे के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है. वीडियो में चूहे को लोहे के गेट पर बांधकर ज्वलनशील पदार्थ डालने और आग लगा दिया. मामले में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया पर सामने आए 4...

झांसी में चूहे के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है. वीडियो में चूहे को लोहे के गेट पर बांधकर ज्वलनशील पदार्थ डालने और आग लगा दिया. मामले में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया पर सामने आए 47 सेकंड के वीडियो के बाद पशु प्रेमियों में नाराजगी फैल गई. मामला पुलिस तक पहुंचा तो शहर कोतवाली तक पहुंचा और केस दर्ज हुआ. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी इलाके का बताया जा रहा है. वीडियो में एक छोटे चूहे को रस्सी के सहारे लोहे के गेट पर लटकाते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाए जाने का दृश्य दिखाई देता है. आग लगने के बाद चूहा खुद को बचाने के लिए छटपटाता नजर आता है. वीडियो में रस्सी टूटने के बाद उसके इधर-उधर भागता है. इस दौरान मौके पर मौजूद युवक चूहे को बचाने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे. 

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बेजुबान जीव के साथ कथित क्रूरता को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई. पशु समाजसेवियों ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. लोगों का कहना है कि किसी जीव को जानबूझकर पीड़ा पहुंचाना संवेदनशील समाज के लिए चिंता का विषय है. पशु प्रेमियों की शिकायत और वीडियो के प्रसार के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया. सीओ सिटी झांसी प्रिया सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया था. इसमें एक जिंदा चूहे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने की घटना सामने आई थी. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शहर कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 319/26 दर्ज किया. पुलिस के अनुसार, मामले में जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आशिक कुरैशी और शफीक को नामजद किया गया है. प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर बेजुबान जीवों के प्रति व्यवहार और सोशल मीडिया पर हिंसक दृश्य रिकॉर्ड करने की प्रवृत्ति को लेकर सवाल खड़े किए हैं. किसी घटना को रिकॉर्ड करना और उसे प्रसारित करना अपने आप में घटना की पूरी सच्चाई साबित नहीं करता, लेकिन ऐसा वीडियो पुलिस के लिए जांच का आधार बन सकता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/killing-of-rat-in-jhansi-kasai-mandi-action-taken-junaid-zeeshan-ashiq-and-shafiq-lclg-strc-2686305-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World