एयर होस्टेस की सीट पर ये पर्दा क्यों रहता है? क्यों चारों तरफ से ढकी है ये सीट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सोशल मीडिया पर एक प्लेन की फोटो वायरल है, जिसमें कुछ सीटें पर्दे से ढकी हुई नजर आ रही हैं. अब इस फोटो में सीटों पर लगे पर्दों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ये पर्दे क्यों लगाए गए हैं. ये कौनसी सीट हैं, जिन पर ये पर्दे लगाए गए हैं. इसके साथ ही लोग कमेंट इसके कारण भी बता रहे हैं...

सोशल मीडिया पर एक प्लेन की फोटो वायरल है, जिसमें कुछ सीटें पर्दे से ढकी हुई नजर आ रही हैं. अब इस फोटो में सीटों पर लगे पर्दों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ये पर्दे क्यों लगाए गए हैं. ये कौनसी सीट हैं, जिन पर ये पर्दे लगाए गए हैं. इसके साथ ही लोग कमेंट इसके कारण भी बता रहे हैं आखिर प्लेन में ऐसा क्यों किया जाता है. तो समझते हैं कि इन पर्दो का सीक्रेट है क्या?

आमतौर पर दो वजहों से कुछ सीटों को खास पर्दों से कवर कर दिया जाता है. एक कारण तो सीट को छुपाने का हो सकता है. कई बार टूटी सीट या किसी तकनीकी कारण से ऐसा कर सकते हैं. लेकिन, अधिकतर प्लेन में सीटों को खास पर्दों से फ्लाइट क्रू के लिए ढका जाता है. लंबी दूरी की उड़ानों में पायलट और केबिन क्रू को भी ड्यूटी के दौरान आराम करने के लिए समय दिया जाता है. ऐसे में विमानों में उनके लिए अलग से रेस्ट एरिया बनाया जाता है.

हालांकि, कुछ विमानों में जगह की कमी या विमान की बनावट के कारण अलग से रेस्ट एरिया नहीं होता और यात्रियों की सीटों को ही क्रू के आराम करने के लिए आरक्षित कर दिया जाता है. ऐसी सीटों के आसपास पर्दे लगाए जाते हैं, ताकि क्रू मेंबर्स को आराम करते समय प्राइवेसी मिल सके और यात्रियों की आवाजाही, केबिन की रोशनी और हलचल से परेशानी न हो. ये पर्दे एक तरह से उस हिस्से को बाकी केबिन से अलग कर देते हैं. यानी इनका मकसद सीटों को छिपाना नहीं, बल्कि क्रू के आराम के लिए एक शांत और प्राइवेट जगह तैयार करना है. 

इससे केबिन क्रू रेस्ट वाले वक्त में यहां आकर आराम कर सकते हैं. इससे उन्हें यात्रियों से अलग स्पेस मिल जाता है. जब इन पर्दों से सीटों को ढका जाता है तो सीटों को हर तरफ से कवर कर दिया जाता है और एक केबिन की तरह तैयार कर दिया जाता है. वायरल हो रहे फोटो में जो लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, उन्होंने भी ये बात कही है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/information/story/why-airplane-seats-covered-with-curtains-flight-crew-rest-area-tedu-dskc-2686373-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World