लड्डू में कितना तेल, कैसा रंग? दिवाली से पहले तुकाराम मुंढे ने खुद की जांच

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिवाली के त्योहार से पहले FDA एक बार फिर अलर्ट हो गया है. FDA पुणे में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता का खास ख्याल रख रहा है. इसी कड़ी में दिवाली फराल (पारंपरिक नमकीन और मिठाइयां) की बड़े पैमाने पर बिक्री शुरू होने से पहले ही FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खुद मोर्चा संभाला.

दिवाली के त्योहार से पहले FDA एक बार फिर अलर्ट हो गया है. FDA पुणे में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता का खास ख्याल रख रहा है. इसी कड़ी में दिवाली फराल (पारंपरिक नमकीन और मिठाइयां) की बड़े पैमाने पर बिक्री शुरू होने से पहले ही FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खुद मोर्चा संभाला.

दरअसल तुकाराम मुंढे ने 'द पूना मर्चेंट चैम्बर्स' के सालाना लड्डू-चिवड़ा बिक्री उपक्रम का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद तुकाराम ने खुद फराल के सैंपल की जांच शुरू कर दी.

उन्होंने मौके पर रखे लड्डू को अपने हाथों से तोड़कर देखा और ये जांच की कि लड्डू तैयार करने में कितना तेल इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही क्या लड्डू में किसी तरह के मिलावटी या हानिकारक रंगों का इस्तेमाल किया गया है.

'द पूना मर्चेंट चैंबर' हर साल दिवाली के मौके पर समाजसेवा और उपभोक्ता हित के तहत 'ना मुनाफा, ना नुकसान' के सिद्धांत पर इन दिवाली व्यंजनों की बिक्री करता है. संस्था ने इस साल लगभग दो लाख किलोग्राम लड्डू और चिवड़ा जैसे स्वादिष्ट पदार्थ तैयार किए हैं. इन व्यंजनों को न सिर्फ पुणे, बल्कि आसपास के कई जिलों में भी आम जनता के लिए बेचने के लिए भेजा जाता है.

तुकाराम मुंढे ने भी इस लोक कल्याणकारी उपक्रम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय लोगों तक वाजिब दाम में अच्छा सामान पहुंचाना एक बेहतरीन पहल है.

यह भी पढ़ें: मिठाई, ड्राई फ्रूट और डेयरी प्रोडक्ट... फेस्टिवल सीजन में तुकाराम मुंढे की टीम दनादन मार रही छापे

इसके साथ ही, उन्होंने एफडीए की ओर से दिए गए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों, स्वच्छता मानकों और नियमों का पालन करने के लिए संस्था के प्रबंधकों और सदस्यों की तारीफ भी की.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/fda-tukaram-mundhe-reviewed-laddu-oil-color-quality-in-pune-diwali-2026-ntc-drmt-strc-2686847-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World