नोएडा: इमरान हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दो पिस्टल बरामद

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में जेवर पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 7 अक्टूबर 2026 की रात इमरान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में केस...

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में जेवर पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 7 अक्टूबर 2026 की रात इमरान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में केस दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी. 

पुलिस के मुताबिक, 2 और 3 नवंबर की दरमियानी रात पुलिस की टीम झांझर रोड स्थित पावर हाउस के पास चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान सामने से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों रुकने के बजाय मुड़कर भागने लगे.

उनकी हरकतों पर शक होने के बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया. खुद को पुलिस से घिरता देखकर दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तरफ से की गई फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े. इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

उनकी पहचान शेरू उर्फ शेर मोहम्मद और मौसीम के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड को लेकर 8 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता ने थाना जेवर में तहरीर दी थी. शिकायत में बताया गया था कि आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 7 अक्टूबर 2026 की रात शिकायतकर्ता के भाई इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इमरान की उम्र करीब 36 साल थी. इस शिकायत के आधार पर थाना जेवर में मुकदमा संख्या 332/2026 दर्ज किया गया था. इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 3(5) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की है: 1. शेरू उर्फ शेर मोहम्मद: पुत्र यूसुफ, निवासी मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा जहांगीरपुर, थाना जेवर, जिला गौतमबुद्धनगर. 2. मौसीम: पुत्र सगीर, निवासी मोहल्ला पठानटोला, कस्बा पहासू, थाना पहासू, जिला बुलंदशहर.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं. दोनों पिस्टल .32 बोर की बताई गई हैं. इसके अलावा पुलिस को पांच जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी मिले हैं. मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अब इस मामले में उनके अन्य साथियों और हत्या से जुड़े पहलुओं की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/news/story/noida-jewar-police-encounter-imran-murder-case-two-accused-arrested-pvzs-dskc-2687043-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World