कर्ज में डूबे थे अमिताभ, पति की ढाल बनीं जया-खानदान के मान-सम्मान पर नहीं आने दी आंच, एक्ट्रेस का खुलासा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन करोड़ों के मालिक हैं और आलीशान जिंदगी जीते हैं. पर महानायक की जिंदगी में भी एक पल ऐसा था, जब उन्होंने तंगी झेली है. एक्ट्रेस भावना बलसावर बच्चन साहब के बुरे दिनों की गवाह हैं और उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने बिग बी...

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन करोड़ों के मालिक हैं और आलीशान जिंदगी जीते हैं. पर महानायक की जिंदगी में भी एक पल ऐसा था, जब उन्होंने तंगी झेली है. एक्ट्रेस भावना बलसावर बच्चन साहब के बुरे दिनों की गवाह हैं और उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने बिग बी के मुश्किल दिनों पर क्या कहा. 

बिग बी की कहानी भावना की जुबानी भावना बलसावर को 1990 के दशक के मशहूर सिटकॉम 'देख भाई देख' में सुनीता दीवान के किरदार के लिए जाना जाता है. सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में जब अमिताभ बच्चन की कंपनी 'एबीसीएल' (ABCL) भारी घाटे और दिवालियापन के दौर से गुजर रही थी, तब बतौर निर्माता जया बच्चन ने इस आर्थिक तंगी का असर अपने मशहूर शो 'देख भाई देख' की स्टारकास्ट और क्रू पर बिल्कुल भी नहीं पड़ने दिया.

भावना ने जया और अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान कलाकारों को किसी तरह के दबाव का एहसास तक नहीं हुआ. एक्ट्रेस ने कहा- वो बहुत प्रोफेशनल और बेहतरीन लोग थे. जया जी ने कभी हमें यह महसूस नहीं होने दिया कि कोई परेशानी है. आपको शो का पैमाना देखना चाहिए था, सेट, मल्टी-कैमरा सेटअप और हमारी मेहनत. वो सेट एक घर जैसा था. हम वहां रह भी सकते थे. वो बहुत खूबसूरत और शानदार बना हुआ था. उस समय इतना बड़ा स्थायी सेट, मल्टी-कैमरा सेटअप, दो मंजिलें, सीढ़ियां और इतने सारे कमरे होना काफी असाधारण बात थी. 

भावना ने कहा कि भले ही कलाकारों को कभी-कभी आर्थिक मुश्किलों के बारे में सुनाई देता था, लेकिन निर्माताओं के व्यवहार में इसका कोई असर नहीं दिखता था. वो कहती हैं-  हां, हमें परेशानियों के बारे में सुनने को मिलता था, लेकिन उनके चेहरे पर कभी नहीं दिखता था. जया जी सेट पर आतीं और हम उनके साथ हंसते-मजाक करते थे. उन्होंने कभी हमें यह महसूस नहीं होने दिया कि कुछ गलत हो रहा है. कलाकार होने के नाते वो समझते थे कि अगर हमें ऐसी परेशानियों का पता चलेगा, तो इसका असर हमारे अभिनय पर पड़ सकता है. निर्माता के तौर पर वे इतने प्रोफेशनल और शानदार थे.

जया बच्चन ने संभाली कमान  भावना ने कहा कि उन्हें जया और अमिताभ बच्चन की शो के लगन पर भरोसा था, खासकर इसलिए कि शो दर्शकों में अच्छा चल रहा था. उन्होंने ये भी दावा किया कि निर्माताओं ने शो से मिली कमाई को अपने अन्य कर्जों का भुगतान करने में इस्तेमाल नहीं किया. 

'उन्होंने शो से मिलने वाले पैसे कहीं और इस्तेमाल नहीं किए. जब आप कोई सीरियल बनाते हैं, खासकर DD मेट्रो के लिए, तो आपको जो एपिसोड डिलीवर करते हैं उनके लिए पैसा मिलता है. आमतौर पर कर्ज में डूबे निर्माता वो पैसा लेकर अपने दूसरे बकाया चुका देते हैं. उन्होंने ऐसा नहीं किया. जो भी पैसा मिला, उसे शो में ही लगाया. और क्योंकि शो हिट था, पैसा आता रहा. उस समय TRP पर आधारित इंसेंटिव भी होते थे. हालात जो भी हों, उन्होंने कभी आर्थिक परेशानियों को शो पर असर करने नहीं दिया.'

भावना बलसावर ने कहा कि जया बच्चन बेहद स्ट्रॉन्ग और समझदार महिला हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/amitabh-bachchan-financial-crisis-abcl-bankruptcy-jaya-bachchan-handled-bhavana-balsavar-reveals-inside-story-tmovb-dskc-2687760-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World