रामायण की उर्मिला बनीं सोनिया बलानी, महसूस किया लक्ष्मण की पत्नी का दर्द, भावुक होकर बोलीं- ऐसा त्याग मेरे बस का नहीं

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
रणबीर कपूर की 'रामायण' में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभा रहीं सोनिया बलानी ने अपने रोल को लेकर दिल की बात कही है. एक्ट्रेस के मुताबिक, उर्मिला का त्याग आज के दौर में सोच पाना भी मुश्किल है.

रणबीर कपूर की 'रामायण' में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभा रहीं सोनिया बलानी ने अपने रोल को लेकर दिल की बात कही है. एक्ट्रेस के मुताबिक, उर्मिला का त्याग आज के दौर में सोच पाना भी मुश्किल है.

नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. इसी बीच फिल्म में उर्मिला का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस सोनिया बलानी ने अपने रोल को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. सोनिया का कहना है कि वह आज भी यह समझ नहीं पातीं कि उर्मिला ने शादी के तुरंत बाद इतना बड़ा त्याग कैसे कर दिया था.

India Today से बातचीत में सोनिया ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने शूर्पणखा के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. उन्हें यह किरदार ज्यादा दिलचस्प लगा था, क्योंकि ग्रे शेड वाले किरदारों में एक कलाकार को अपनी एक्टिंग दिखाने के ज्यादा मौके मिलते हैं. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. महज एक दिन के भीतर उन्हें उर्मिला के रोल के लिए फाइनल कर दिया गया.

सोनिया ने कहा कि शुरुआत में उन्हें उर्मिला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने किरदार को समझा, वह उससे जुड़ती चली गईं.

'शादी के तुरंत बाद इतना बड़ा त्याग कैसे किया?'

उर्मिला के त्याग पर बात करते हुए सोनिया ने कहा कि लक्ष्मण जब राम और सीता के साथ वनवास पर गए, तब उर्मिला ने महल में रहकर उनसे अलग रहने का फैसला स्वीकार किया. एक्ट्रेस के मुताबिक, आज की पीढ़ी की महिला होने के नाते उनके लिए इतने बड़े त्याग की कल्पना करना भी मुश्किल है.

उन्होंने कहा कि शादी के तुरंत बाद अपने पति से इतने लंबे समय तक दूर रहना और फिर भी इतनी हिम्मत दिखाना आसान नहीं हो सकता. सोनिया आज भी यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि उर्मिला के अंदर इतनी ताकत कहां से आई थी.

फिल्म के सेट पर सोनिया को साई पल्लवी का साथ भी खूब पसंद आया. सीता का किरदार निभा रहीं साई को उन्होंने बेहद शांत, जमीन से जुड़ी और प्यारी इंसान बताया. सोनिया के मुताबिक, साई सेट पर उन्हें बड़ी बहन की तरह गाइड करती थीं और उनका व्यवहार काफी हद तक सीता के किरदार जैसा ही है.

वहीं, सोनिया ने निर्देशक नितेश तिवारी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वह अक्सर ब्रेक में नितेश से बातचीत करती थीं और उनसे फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखती थीं.

सोनिया ने फिल्म के सेट को अपने करियर का सबसे व्यवस्थित सेट बताया. उनके मुताबिक, इतने बड़े प्रोजेक्ट के बावजूद वहां अफरा-तफरी नहीं थी और हर काम बेहद सलीके से होता था. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह अब टीवी से दूरी बनाकर अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हैं. फिलहाल वह एक शॉर्ट फिल्म भी लिख रही हैं, जिसे अगले महीने डायरेक्ट करने की योजना है.

बता दें कि 'रामायण पार्ट 1' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/ramayana-sonia-balani-as-laxman-wife-urmila-got-emotional-role-sacrifice-interview-tmova-rpti-2688365-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World