दिवाली से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़! दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जाम

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिवाली और धनतेरस से ठीक पहले दिल्ली के बाजारों में भारी चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन इसके चलते दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

दिवाली और धनतेरस से ठीक पहले दिल्ली के बाजारों में भारी चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन इसके चलते दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

दक्षिणी दिल्ली के प्रसिद्ध साउथ एक्स मार्केट के बाहर रिंग रोड पर भीषण जाम लग गया है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

साउथ एक्स मार्केट के पास रिंग रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. धौलाकुआं से आश्रम और आश्रम से धौलाकुआं जाने वाले दोनों ही तरफ के रास्तों पर ट्रैफिक या तो थम गया है या फिर बहुत ही धीमी रफ्तार से रेंगता नजर आया.

शाम करीब 7:30 बजे की इस स्थिति ने दिल्ली की इस लाइफलाइन कहे जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें खड़ी कर दी थीं. बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ के कारण सड़कों पर गाड़ियों का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है.

इस भयंकर जाम की चपेट में कई एम्बुलेंस और इमरजेंसी सेवाओं की गाड़ियां भी आ गईं. बाजार से कुछ ही दूरी पर देश के सबसे बड़े अस्पताल AIIMS और सफदरजंग अस्पताल स्थित हैं. ऐसे में दूर-दराज से गंभीर हालत में मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस को भी इस जाम में फंसकर धीरे-धीरे आगे बढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. मिनटों का सफर तय करने में अब लोगों को भारी वक्त लग रहा है.

इस भीषण जाम के पीछे मुख्य कारण सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़ी की जाने वाली गाड़ियां हैं. साउथ एक्स मार्केट के आसपास बड़े-बड़े ब्रांडेड कपड़ों और जूलरी के शोरूम होने के कारण पूरे दिल्ली-एनसीआर से लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं. पार्किंग का पैसा बचाने या पार्किंग में जगह न मिलने के कारण लोग अपनी गाड़ियां सीधे सड़क किनारे ही पार्क कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है.

सिर्फ साउथ एक्स ही नहीं, बल्कि दिल्ली के कई दूसरे मार्गों पर भी ऐसा ही हाल है. मोदी मिल फ्लाईओवर पर भी भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं और गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं. त्योहारों के इस सीजन में प्रशासन के सामने ट्रैफिक को सुचारू रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/diwali-dhanteras-market-traffic-jam-south-ex-crowd-ambulance-stucked-ntc-drmt-dskc-2688428-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology