दिवाली पर यूपी में बम धमाकों की धमकी, अयोध्या-काशी-मथुरा निशाने पर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश में दिवाली के बीच बम धमाकों की धमकी वाला एक मेल सामने आया है. खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इस मेल में अयोध्या, काशी और मथुरा में 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच धमाके करने की बात कही गई है. मेल में स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि इस दौरान बच्चों को स्कूल न भेजें...

उत्तर प्रदेश में दिवाली के बीच बम धमाकों की धमकी वाला एक मेल सामने आया है. खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इस मेल में अयोध्या, काशी और मथुरा में 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच धमाके करने की बात कही गई है. मेल में स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि इस दौरान बच्चों को स्कूल न भेजें.

सूत्रों के मुताबिक, यह मेल अयोध्या में आईसीएसई बोर्ड से संचालित एक स्कूल को मिला है. अंबेडकर नगर के दो स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे मेल भेजे गए हैं. मेल में बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए तय तारीखों के बीच स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी गई है.

धमकी भरे मेल में 1984 के दंगों का जिक्र किया गया है. इसमें 'खून का बदला खून' लिखते हुए सिख नक्सली कार्रवाई करने की बात कही गई है. मेल भेजने वालों ने 8 से 27 नवंबर के बीच धमाकों की धमकी दी है. अयोध्या, काशी और मथुरा का नाम लेकर इन जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है.

अयोध्या की साइबर सेल ने धमकी भरे मेल की जांच शुरू कर दी है. यूपी एटीएस को भी इस मामले में लगाया गया है. एजेंसियां मेल भेजने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी के पीछे किसका हाथ है और इसके लिए किस नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/up-school-bomb-threat-khalistan-national-army-diwali-ayodhya-ambedkar-nagar-ntc-dhrj-rpti-2688527-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World