असली दीवाली तो शेयर बाजार में आज मनेगी, सिर्फ ये एक कारण... ट्रंप से कनेक्शन

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दीवाली आने में भी कुछ दिन बाकी है, लेकिन शेयर बाजार में आज ही Diwali मनने वाली है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि विदेशों से इसके सिग्नल आ रहे हैं. इसका एक सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रैश हुई कच्चे तेल की कीमतें हैं. दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को...

दीवाली आने में भी कुछ दिन बाकी है, लेकिन शेयर बाजार में आज ही Diwali मनने वाली है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि विदेशों से इसके सिग्नल आ रहे हैं. इसका एक सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रैश हुई कच्चे तेल की कीमतें हैं. दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिडटर्म चुनाव में करारी हार (Donald Trump Lost Election) का सामना करना पड़ा है और इसके तुरंत बाद Crude Oil Price Crash हो गया है. लंबे समय से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों का सेंटीमेंट खराब कर रहे तेल में बड़ी गिरावट से शेयर मार्केट में जोरदार रैली देखने को मिल सकती है. 

कच्चा तेल अचानक हो गया क्रैश शेयर बाजार में तूफानी तेजी आने के अनुमान के पीछे एक बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में आया क्रैश (Crude Oil Price Crash) है. यूएस मिडटर्म इलेक्शन के रिजल्ट आने से पहले ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिलने लगी थी और जब ट्रंप की पार्टी की हार साफ हुई, तो अचानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 10 फीसदी की गिरावट आ गई. 

खबर लिखे जाने तक Brent Crude Price 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा था. तेल की कीमतें क्रैश होने से महंगाई का खतरा कम होता नजर आ रहा है. इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में नजर आ रहा है कि अब अमेरिकी US-Iran War का अंत देख रहे हैं. 

गिफ्ट निफ्टी बना रॉकेट, झूमेगा बाजार अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की मिडटर्म चुनावों में हार और कच्चे तेल की कीमतों में आए बड़े क्रैश के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों का सेंटीमेंट सुधर गया है. जहां अमेरिकी शेयर बाजार में रैली (US Stock Market Rally) देखने को मिली है, Dow Jones में 3 फीसदी की तेजी आई और ये बीते 18 महीने में सबसे बड़ी उछाल है.

वहीं गुरुवार को ज्यादातर एशियाई शेयर खुलते ही गदर मचाते हुए नजर आए. हांगकांग का हैंगसेंग तो करीब 4 फीसदी चढ़ गया, तो वहीं ब्रिटेन का FTSE-100 इंडेक्स 2% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था.  

भारतीय शेयर बाजार के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी को रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को अमेरिका में मची हलचल के बीच इस इंडेक्स ने तूफानी शुरुआत की और खबर लिखे जाने तक ये 324 अंकों की तगड़ी उछाल के साथ कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार की तेजी को मिलेगा सपोर्ट गिफ्ट निफ्टी में तेजी और कच्चे तेल की कीमतें क्रैश होने से भारतीय शेयर बाजार में बीते पांच दिन से जारी तेजी को सपोर्ट मिलेगा. बता दें कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स दिनभर के कारोबार के बाद अंत में 383.55 अंक की बढ़त लेकर 77,301.40 के लेवल पर क्लोज हुआ था, तो वहीं NSE Nifty 149.75 अंकों की उछाल के साथ 23,960 पर बंद हुआ था.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Original Source
https://www.aajtak.in/business/news/story/donald-trump-lost-us-midterm-elections-crude-price-crash-gift-nifty-rally-impact-stock-market-today-tutc-dskc-2688614-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Markets