'...तो हिंदू ही चढ़ बैठते हैं' उन्नाव में शिव कथा के मंच से राजा भैया का बयान वायरल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
यूपी के उन्नाव में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा आयोजित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' पहुंचे थे. यहां उन्होंने शिव महापुराण को सनातन धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ बताया. राजा भैया ने श्रीराम और भगवान शिव के परस्पर श्रद्धा भा...

यूपी के उन्नाव में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा आयोजित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' पहुंचे थे. यहां उन्होंने शिव महापुराण को सनातन धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ बताया. राजा भैया ने श्रीराम और भगवान शिव के परस्पर श्रद्धा भाव का उल्लेख करते हुए प्रतापगढ़ (कुंडा) में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का निमंत्रण भी दिया. इसी दौरान उन्होंने एक ऐसे बयान दे दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.  

दरअसल, राजा भैया ने कथा के मंच से कहा कि जब कोई मुसलमान इस्लाम की बात करता है तो पूरा समाज समर्थन देता है, लेकिन जब कोई हिंदू सनातन या हिंदुत्व की बात करे तो हिंदू ही उस पर चढ़ बैठते हैं. उन्होंने कहा कि भारत तभी तक एक संवैधानिक राष्ट्र है, जब तक यह हिंदू बहुल्य है. बिना भारत के हिंदुत्व और बिना हिंदुत्व के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती.

आपको बता दें कि मंगलवार को उन्नाव के बीघापुर स्थित गौरी गांव में आयोजित शिवदीप शिव महापुराण कथा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' शामिल हुए. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के इस धार्मिक कार्यक्रम में राजा भैया ने सनातन धर्म और हिंदुत्व पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के बिना भारत और भारत के बिना हिंदुत्व की कल्पना असंभव है तथा भारत तभी तक संवैधानिक राष्ट्र बना रहेगा जब तक यहां हिंदू बहुसंख्यक है. इस बयान पर कथा स्थल 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' के नारों से गूंज उठा. अब राजा भैया के इस बयान की प्रदेश के सियासी और सामाजिक गलियारों में तेज चर्चा है. 

गौरतलब है कि खुद राजा भैया भी कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा करवा रहे हैं. यह कथा 17 नवंबर से शुरू होगी. कथा स्थल योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम, हवाई पट्टी राजभवन बेंती है. इस बड़े आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/raja-bhaiya-statement-on-hindu-and-muslim-unnao-shiv-katha-pradeep-mishra-kunda-dhirendra-shastri-lclam-dskc-2688624-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World