'इससे बेहतर सेलिब्रेशन नहीं...', व‍िराट कोहली के बर्थडे पर बहन भावना का खास अंदाज में विश, बचपन के कोच राजकुमार शर्मा हुए इमोशनल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 38 साल के हो गए. इस खास दिन से ठीक पहले उन्होंने मैदान पर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उनके जन्मदिन के जश्न को और यादगार बना दिया.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 38 साल के हो गए. इस खास दिन से ठीक पहले उन्होंने मैदान पर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उनके जन्मदिन के जश्न को और यादगार बना दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में विराट ने 51 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: व‍िराट कोहली ने ऑकलैंड वनडे में हिला दी रिकॉर्डबुक, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, बनाए 3 कीर्तिमान

यह विराट का 80वां वनडे अर्धशतक था. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.

विराट के जन्मदिन पर उनकी बहन भावना कोहली ढींगरा ने भी खास अंदाज में प्यार जताया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई की नीली जर्सी में तस्वीर शेयर की.

जर्सी पर विराट का पसंदीदा नंबर 18 नजर आया. इसके साथ भावना ने लिखा, इससे बेहतर जन्मदिन का जश्न नहीं हो सकता कि आप वही करें, जिसमें माहिर हैं.यह भी पढ़ें: 'दौड़ जा दिल्ली रोड...', जब मेरठ की बल्ला फैक्ट्री में मिले थे विराट कोहली, तब कहां पता था एक दिन बन जाएंगे 'किंग'

बचपन के कोच ने लिखा भावुक संदेश विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी उनके जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने विराट के शुरुआती दिनों से लेकर ग्लोबल आइकन बनने तक के सफर को याद किया.

राजकुमार शर्मा ने लिखा,  बड़े सपने देखने वाले उस छोटे से लड़के से ग्लोबल आइकन बनने तक का सफर शानदार रहा है. मुझे उस इंसान और क्रिकेटर पर गर्व है, जो तुम बने हो. अपने जुनून, अनुशासन और समर्पण से लाखों लोगों को प्रेरित करते रहो. जन्मदिन की शुभकामनाएं विराट. भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें, बेटा.

5️⃣6️⃣6️⃣ Intl. Matches & Counting 🫡 2️⃣8️⃣6️⃣0️⃣1️⃣ Intl. Runs & Counting 👏 8️⃣6️⃣ Intl. Centuries & Counting 👑 Winner of ICC Men's ODI World Cup 2011, ICC Champions Trophy 2013 & 2025, and ICC Men's T20 World Cup 2024 🏆 Happy Birthday to one of the finest to ever grace the game, Virat Kohli 🎂🥳 #TeamIndia | @imVkohli

विराट के लिए यह जन्मदिन मैदान पर शानदार प्रदर्शन और अपनों के प्यार के साथ खास बन गया. 38 साल की उम्र में भी उनके बल्ले की चमक और खेल के प्रति जुनून बरकरार है. वहीं इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी उनके आंकड़ों से जुड़ा पोस्ट जन्मद‍िन पर शेयर किया.  

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/virat-kohli-38th-birthday-sister-bhawna-post-coach-rajkumar-sharma-emotional-message-tspok-dskc-2688638-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World