'घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो', राहुल गांधी पर अमित शाह का काउंटर अटैक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है. हरियाणा के करनाल में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है. हरियाणा के करनाल में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा. 

गृह मंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम दर्ज हैं और इसी वजह से कांग्रेस इसका विरोध कर रही है.

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस 13 करोड़ वोट काटे जाने का आरोप लगा रही है. लेकिन वोटर लिस्ट से नाम हटने की वजह भी समझनी चाहिए. मंत्री अमित शाह ने कहा कि, बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनकी मौत हो चुकी है. कुछ लोग दूसरे राज्यों में जा चुके हैं. वहीं, कई लोगों के नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज हैं.

VIDEO | During the 'Loktantra Bachao, Arajakta Hatao' padyatra in Karnal, Union Home Minister Amit Shah (@AmitShah) says, "In a democracy, Parliament holds the highest position as a forum for discussion. Rahul Gandhi Ji, you do not allow Parliament to function. You do not engage in discussions on important issues. You have created chaos and uproar in Parliament and staging walkouts the culture of the Congress Party. You do not allow Parliament to function, and then you gather crowds on the streets and spread anarchy like anarchists. What do you think, brother? Do you believe that our 80-year-old democracy will fall for your tricks? Rahul Ji, let me make one thing clear: we are people who belong to the streets. Remember my words. The Bharatiya Janata Party will respond to you in Parliament, in the Legislative Assemblies, in villages, in the fields, on the streets, and everywhere else. And if you want to gather crowds, BJP workers will be there too and give you a fitting reply." (Source: Union Home Minister Amit Shah YT) #LoktantraBachaoArajaktaHatao

उन्होंने कहा कि ऐसे नामों को वोटर लिस्ट से हटाना जरूरी है. शाह ने दावा किया कि करीब तीन करोड़ ऐसे लोग हैं जो चुनाव आयोग के सामने नहीं आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये घुसपैठिए हैं और राहुल गांधी की पार्टी ने उनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराए हैं.

शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल जी, घुसपैठियों के लिए जितनी छातियां पीटनी हैं, पीट लो. लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर मजबूती से अपनी बात रखेगी. हम घुसपैठियों को देश से बाहर निकालकर ही रहेंगे. कांग्रेस हमेशा घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करती आ रही है. लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. 

अमित शाह ने राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई चर्चा की चुनौती का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी प्रधानमंत्री को पत्र लिखें. सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है. वहां इस मुद्दे पर पूरी चर्चा कर ली जाएगी.

VIDEO | During the 'Loktantra Bachao, Arajakta Hatao' padyatra in Karnal, Union Home Minister Amit Shah (@AmitShah) says, "Today is the final day of the 'Save Democracy, Remove Anarchy' rally organised by our Bharatiya Janata Party. From October 22 to November 5, these rallies were organised at all major headquarters across the country. We have witnessed the same kind of enthusiasm and huge crowds everywhere. Overwhelming public support for our leader and the Prime Minister of the country, Narendra Modi Ji, has poured onto the streets across the nation. However, today I want to explain why we have had to organise this rally. For the third consecutive time, the people of this country have elected Narendra Modi Ji as Prime Minister. In 2024, Modi Ji returned as Prime Minister for the third time with a very strong mandate. Since 2024, the Congress Party, under the leadership of Rahul Gandhi, has continued to face electoral defeats. And, as the saying goes, when a cat finds no way out, it desperately pounces and even scratches at a pillar." (Source: Union Home Minister Amit Shah YT) #LoktantraBachaoArajaktaHatao

शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद को चलने नहीं देते और सड़कों पर अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि संसद ही बहस करने की सही जगह है.

'10 साल की शादी में 12 बच्चे हो सकते हैं क्या?'

अमित शाह ने SIR को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाया. उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या 10 साल की शादी में 12 बच्चे हो सकते हैं? शाह ने कहा कि वोटर लिस्ट में ऐसे नाम भी हैं, जहां बेटा अपने पिता से बड़ा है और 600 गज के एक मकान में 132 लोग रहते हैं. 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने वोटर लिस्ट की जांच के दौरान अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई. शाह ने कहा कि चुनाव आयोग का काम फर्जी नामों को हटाकर वोटर लिस्ट को ठीक करना है. कांग्रेस के विरोध और शोर-शराबे से बीजेपी का यह संकल्प कमजोर नहीं पड़ेगा.

बीजेपी ने 22 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान शुरू किया था. आज 5 नवंबर को इसका आखिरी है. इस दौरान देश के अलग-अलग जिलों और पार्टी मुख्यालयों पर रैलियां और कार्यक्रम किए गए.

करनाल में अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी भी मौजूद रहे. सभी नेताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया. शाह ने कहा कि देशभर में इस अभियान को लोगों का अच्छा समर्थन मिला है. उन्होंने दावा किया कि हर जगह बड़ी संख्या में लोग जुटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन देखने को मिला.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/haryana/story/amit-shah-rahul-gandhi-infiltrators-voter-list-karnal-bjp-padyatra-ntc-aktw-rptc-2688924-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Politics