गाजियाबाद की मेघना संग होगी योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह की शादी, दिल्ली के स्कूल में हुई थी पहली मुलाकात

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
किसी की जिंदगी में स्कूल के दिन सिर्फ पढ़ाई, दोस्तों और शरारतों तक सीमित रहते हैं. कुछ लोगों के लिए वही दिन आगे चलकर जिंदगी का सबसे खास रिश्ता भी लेकर आते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है.

किसी की जिंदगी में स्कूल के दिन सिर्फ पढ़ाई, दोस्तों और शरारतों तक सीमित रहते हैं. कुछ लोगों के लिए वही दिन आगे चलकर जिंदगी का सबसे खास रिश्ता भी लेकर आते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है.

दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी. उस वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि स्कूल के दिनों की यह पहचान एक दिन शादी के रिश्ते तक पहुंच जाएगी. लेकिन वक्त के साथ दोनों के बीच संपर्क बना रहा. अब दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी की तैयारियां चल रही हैं.

संदीप सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं और योगी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अलीगढ़ की अतरौली सीट से विधायक भी हैं. उनकी होने वाली जीवनसंगिनी मेघना चौधरी का परिवार भी अलीगढ़ से जुड़ा है.

संदीप सिंह और मेघना चौधरी की मुलाकात दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी. संदीप, मेघना से सीनियर थे. साल 2012 में संदीप ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना ने आगे पढ़ाई जारी रखी. इसके बाद दोनों की राहें पढ़ाई और करियर के लिहाज से अलग-अलग हो गईं. मेघना कानून की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं. लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा.

साल 2024 में दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हुई. शुरुआत में कुछ पारिवारिक अड़चनें भी आईं, लेकिन बाद में सहमति बन गई. अब स्कूल के दिनों में शुरू हुई पहचान शादी के रिश्ते में बदलने जा रही है.

कौन हैं मेघना चौधरी, जिनसे होगी संदीप सिंह की शादी?

मेघना चौधरी का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक के तारापुर गांव से जुड़ा है. उनके दादा राधेश्याम चौधरी नौसेना से रिटायर हुए हैं. उनके पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी के काम से जुड़े हैं. परिवार के ज्यादातर सदस्य फिलहाल गाजियाबाद में रहते हैं. हालांकि, तारापुर गांव से भी रिश्तेदार और परिचित इस शादी की खुशियों में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं. यानी इस रिश्ते का एक सिरा अलीगढ़ के गांव से जुड़ा है, तो दूसरा दिल्ली में पढ़ाई के दिनों की यादों से.

यह भी पढ़ें: सात समंदर पार से आए, भारतीय संस्कृति पर हारे दिल... आगरा में इटली के कपल ने हिंदू रिवाज से रचाई शादी

इस शादी की तैयारियों में एक और दिलचस्प बात है. 14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी इलाके में संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की सगाई एक ही मंच पर होगी. संदीप सिंह की सगाई मेघना चौधरी से होगी, जबकि सौरभ सिंह वर्मा की सगाई अंतरा त्यागी से तय हुई है. यानी परिवार में एक नहीं, बल्कि दो-दो रिश्तों की खुशियां एक साथ मनाई जाएंगी. इसके लिए तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में बड़ा समारोह आयोजित किया जा रहा है. परिवार की ओर से रिश्तेदारों और खास मेहमानों को न्योता भेजा जा रहा है.

सगाई और शादी के कार्यक्रम को लेकर संदीप सिंह अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले. उन्होंने मुख्यमंत्री को समारोह में शामिल होने का न्योता दिया. मुख्यमंत्री ने दोनों कार्यक्रमों में आने की सहमति दी है. संदीप सिंह और मेघना की शादी 27 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है. छोटे भाई सौरभ की शादी भी इसी दौरान होनी है.

नवंबर का महीना कल्याण सिंह के परिवार के लिए दोहरी खुशियां लेकर आने वाला है. एक तरफ संदीप और मेघना की स्कूल के दिनों से चली आ रही पहचान शादी के रिश्ते में बदलेगी, तो दूसरी तरफ परिवार के छोटे बेटे सौरभ भी शादी के बंधन में बंधेंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/up-minister-sandeep-singh-marriage-meghna-chaudhary-ghaziabad-school-friendship-lcla-strc-2688932-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World