पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार दोपहर आग लग गई. हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ. ट्रेन तब राजपुरा पहुंची थी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. रेलवे ने आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए...

पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार दोपहर आग लग गई. हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ. ट्रेन तब राजपुरा पहुंची थी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. रेलवे ने आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. कहा गया है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी. फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है.

यह घटना सराय वंजारा गांव के पास हुई. घटनास्थल के कुछ खौफनाक वीडियोज सामने आए हैं. इसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है. साथ ही यात्री डरकर ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए हैं.

चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी. शुरुआत में कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की सूचना थी. आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

ट्रेन हादसे पर आजतक ने पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल से बातचीत की. उन्होंने बताया कि आग पैंट्री से शुरू हुई थी. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

डीसी हिमांशु ने कहा, 'सूचना मिली कि ट्रेन की कुछ बोगियों में आग लग गई है. पता चला है कि आग पैंट्री से शुरू हुई और कुछ अन्य बोगियों तक फैल गई. फिलहाल जानकारी मिली है कि फायर अलार्म बजने के बाद सभी लोग सतर्क हो गए और ट्रेन से बाहर निकल आए. इसलिए, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.'

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/karmabhoomi-express-fire-punjab-patiala-ntc-vhrw-rpti-2689730-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World