भगवंत मान को वीजा देने के लिए तैयार पाकिस्तान, वर्ल्ड पंजाबी कॉन्फ्रेंस का मिला है न्योता

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो उनकी यात्रा के लिए वीजा जारी करने पर विचार किया जाएगा. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही.

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो उनकी यात्रा के लिए वीजा जारी करने पर विचार किया जाएगा. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही.

प्रवक्ता से आम आदमी पार्टी (AAP) नेता भगवंत मान की संभावित पाकिस्तान यात्रा को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा कि अगर मान पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो सरकार उन्हें वीजा देने पर विचार करेगी. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति देना या न देना भारत सरकार का अलग मामला है.

23 अक्टूबर को भगवंत मान ने कहा था कि उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाली वर्ल्ड पंजाबी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का न्योता मिला है. हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति मिलेगी. मान ने कहा था कि दोनों देशों की संस्कृति एक जैसी है और पंजाब से कई कवि भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे. उन्होंने यह भी इच्छा जताई थी कि अगर करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खुलता है तो पंजाब विधानसभा के सभी विधायक करतारपुर साहिब की यात्रा करें.

करतारपुर कॉरिडोर भारत के पंजाब के डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान के करतारपुर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ता है. इसे सिख श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे तक पहुंच की सुविधा देने के लिए बनाया गया था. इसके तहत भारतीय श्रद्धालु तय व्यवस्था के अनुसार बिना पाकिस्तानी वीजा के गुरुद्वारे की यात्रा कर सकते हैं.हालांकि, 7 मई 2025 से भारत की ओर से तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए यह कॉरिडोर बंद है. इसी दिन भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे. पाकिस्तान ने कहा है कि प्रतिबंध हटने के बाद वह श्रद्धालुओं की यात्रा में मदद के लिए तैयार है.

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान सभी धर्मों के श्रद्धालुओं का स्वागत करता है और धार्मिक स्थलों की यात्रा को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि 2025 में पाकिस्तान ने भारतीय धार्मिक श्रद्धालुओं को 9,000 से ज्यादा वीजा जारी किए थे. इनमें सिख और हिंदू श्रद्धालु शामिल थे. इस साल के पहले छह महीनों में 4,000 से ज्यादा अतिरिक्त वीजा सिख श्रद्धालुओं को दिए गए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस महीने ननकाना साहिब में बाबा गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के मौके पर बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं के स्वागत की उम्मीद कर रहा है. प्रवक्ता ने बताया कि करतारपुर कॉरिडोर के जरिए हर दिन 5,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे के दर्शन कर उसी दिन वापस लौटने की सुविधा दी गई थी.

उन्होंने 1974 के भारत-पाकिस्तान धार्मिक स्थलों की यात्रा संबंधी प्रोटोकॉल का भी जिक्र किया, जो दोनों देशों के बीच धार्मिक यात्राओं को आसान बनाने का आधार है. इसके अलावा पाकिस्तान ने तक्षशिला और तख्त-ए-बाही समेत बौद्ध विरासत स्थलों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कदम उठाने और इसके लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाने की बात भी कही.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/pakistan-ready-to-consider-visa-for-punjab-cm-bhagwant-mann-lahore-conference-ntc-apdy-dskc-2690216-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World