उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरफ्तार, पत्नी ने लगाए थे उत्पीड़न और जान से मारने का आरोप

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देहरादून पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के झांसी से पकड़ा है. पत्नी की शिकायत पर गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे. उ...

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देहरादून पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के झांसी से पकड़ा है. पत्नी की शिकायत पर गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लगातार दबिश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था. अब झांसी से गिरफ्तारी के बाद इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर है.

दरअसल, उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में उन्होंने पति पर उत्पीड़न, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और जान से मारने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया था.

अग्रिम जमानत याचिका हो चुकी थी खारिज एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. पुलिस की टीमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं. इस बीच उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली.

गिरधारी लाल साहू की अग्रिम जमानत याचिका अदालत से खारिज हो चुकी थी. इसके बाद 4 नवंबर को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एफआईआर निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग वाली उनकी याचिका भी खारिज कर दी थी.

रेखा आर्य पर भी लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप इस मामले में गिरधारी लाल साहू ने भी अपनी पत्नी रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बीच मामला लगातार चर्चा में बना हुआ था. अब झांसी से पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच में आगे क्या सामने आता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/uttarakhand/story/husband-of-cabinet-minister-rekha-arya-arrested-wife-had-alleged-harassment-and-death-threats-uttarakhand-news-lcly-strc-2690519-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World