राम मंदिर दर्शन करने अयोध्या आ रहे अखिलेश यादव, पवन पांडे ने बताई तारीख

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में अयोध्या जाएंगे. वह अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने पंचायत आजतक के मंच पर अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख बताई. 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में अयोध्या जाएंगे. वह अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने पंचायत आजतक के मंच पर अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख बताई. 

पूर्व मंत्री पवन पांडे ने बताया कि, अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी मौजूद रहेंगे.

पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव का यह दौरा धार्मिक होगा. वह अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे. राम मंदिर में दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी भी जाएंगे. इस दौरान वह साधु-संतों और महंतों से मुलाकात करेंगे. उनका आशीर्वाद लेंगे. अखिलेश यादव संतों के साथ प्रसाद ग्रहण भी करेंगे.

पंचायत आजतक के दौरान पवन पांडे से अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग लगातार सवाल उठा रहे थे कि अखिलेश यादव राम मंदिर और हनुमानगढ़ी क्यों नहीं जाते. वह खुद हनुमानगढ़ी जाते हैं और वहां उनकी श्रद्धा है.

"अखिलेश यादव जी, नेता मुलायम सिंह जी या हम, आप एक बयान बता दीजिए कि हमने कहा हो कि हमें धर्म के नाम पर वोट दे दीजिए, मंदिर के नाम पर वोट दे दीजिए..." पवन पांडेय (नेता, समाजवादी पार्टी) #PanchayatAajTakAyodhya #UttarPradesh #Ayodhya | @SwetaSinghAT @PawanPandeySP https://t.co/KgIDy4VIh0

इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की जानकारी दी. पवन पांडे ने कहा कि राम मंदिर के बारे में बहुत बड़ी ब्रेकिंग आपको दे रहा हूं. आदरणीय अखिलेश जी राम मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं. जब उनसे तारीख पूछी गई तो उन्होंने 12 दिसंबर बताया.

पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को सपरिवार अयोध्या पहुंचेंगे. सबसे पहले हनुमानगढ़ी के बजरंग गली स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करेंगे. इस दौरान डिंपल यादव और उनके दोनों बच्चे भी साथ रहेंगे.

पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या में साधु-संतों और महंतों से भी मुलाकात करेंगे. वह अलग-अलग मठों में जा सकते हैं. संतों से आशीर्वाद लेंगे और उनके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे. इस तरह उनका पूरा दिन अयोध्या में धार्मिक कार्यक्रमों के बीच बीतेगा.

"इतना पैसा चोरी हुआ है कि खुलासा ही नहीं हो पा रहा है पूरा" राम मंदिर चंदा चोरी केस को लेकर बोले समाजवादी पार्टी नेता पवन पांडेय #PanchayatAajTakAyodhya #UttarPradesh #Ayodhya | @SwetaSinghAT @PawanPandeySP https://t.co/qAIAQWjQ4i

पवन पांडे ने बातचीत के दौरान राम मंदिर में चोरी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव रामलला और हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे. वह उन लोगों के खिलाफ न्याय की विनती करेंगे, जिन्होंने राम मंदिर में चोरी की.   

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/akhilesh-yadav-ayodhya-visit-12-december-ram-mandir-hanuman-garhi-family-ntc-aktw-dskc-2690573-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology