रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया ने अखिलेश यादव को दिया शादी का न्योता, लाल साड़ी में लगीं सुंदर, इस दिन लेंगी सात फेरे

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय क्रिकेटर टीम के धमाकेदार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की चर्चा पिछले कुछ दिनों से तेज गई है. दोनों की शादी को लेकर परिवारों में तैयारियां चल रही हैं, दोनों की शादी को महज 1 महीना रह गया है.

भारतीय क्रिकेटर टीम के धमाकेदार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की चर्चा पिछले कुछ दिनों से तेज गई है. दोनों की शादी को लेकर परिवारों में तैयारियां चल रही हैं, दोनों की शादी को महज 1 महीना रह गया है.

छोटी दिवाली के मौके पर प्रिया सरोज अपने परिवार के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास पहुंचीं. इस दौरान प्रिया, डिंपल और अदिति का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अखिलेश यादव के बच्चों के साथ भी प्रिय एक खास बॉन्ड रखती हैं. 

प्रिया सरोज अपने पूरे परिवार के साथ अखिलेश यादव और उनके परिवार को अपनी शादी का न्यौता देने पहुंची. यहां उन्होंने सबसे पहले अखिलेश यादव को अपनी शादी का कार्ड दिया और उनका आशीर्वाद लिया. इस मुलाकात के दौरान डिंपल यादव और अदिति यादव भी मौजूद रहीं. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है. शादी से पहले वह अपने करीबियों और राजनीतिक हस्तियों को न्योता दे रही हैं.

अखिलेश यादव के घर पहुंचीं प्रिया सरोज इस दौरान लाल शेड की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं. साड़ी पर छोटे-छोटे सफेद प्रिंट बने थे, जबकि इसके बॉर्डर पर क्रीम और गोल्डन टोन का खूबसूरत डिजाइन था. उन्होंने इसके साथ क्रीम रंग का ब्लाउज पहना था. खुले बाल, छोटी बिंदी और हल्के मेकअप में प्रिया बेहद सादगी भरी और खूबसूरत लग रही थीं. 

वहीं, डिंपल यादव हल्के पीले रंग के एथनिक सूट में नजर आईं. उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और प्लाजो कैरी किया था. उनकी बेटी अदिति भी पाउडर ब्लू कलर के सूट में दिखीं. मां-बेटी का यह सादगी भरा अंदाज बहुत प्यारा लग रहा है और हमेशा ही तरह लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

बता दें कि प्रिया सरोज की शादी भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से होने जा रही है. दोनों की सगाई जून 2025 में हुई थी. अब 4 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. रिंकू सिंह क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं, वहीं प्रिया सरोज राजनीति में एक्टिव हैं और उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं.

शादी से पहले दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही हैं. वहीं, प्रिया की शादी के निमंत्रण देने पहुंचने की तस्वीरें भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं. अब फैंस को रिंकू और प्रिया की शादी के खास दिन और उनके वेडिंग लुक का इंतजार है.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/news/story/rinku-singh-fiancee-priya-saroj-invites-akhilesh-yadav-wedding-card-dimple-aditi-look-photo-tvisx-dskc-2690739-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World