'हमें पता है कि इसे कैसे संभालना है', मूंछों पर ताव देकर बोले दिलजीत दोसांझ, इंदौर में करेंगे परफॉर्म

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में इंदौर में होने वाले उनके शो को लेकर कुछ विवाद और धमकियां सामने आई थीं, जिससे फैंस के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी. लेकिन दिलजीत ने साफ कर दिया है कि वे अपनी राह से पीछे हटने वाले नहीं है...

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में इंदौर में होने वाले उनके शो को लेकर कुछ विवाद और धमकियां सामने आई थीं, जिससे फैंस के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी. लेकिन दिलजीत ने साफ कर दिया है कि वे अपनी राह से पीछे हटने वाले नहीं हैं.

15 नवंबर को होने वाले इस कॉन्सर्ट को लेकर उठे सवालों और चिंताओं का जवाब देते हुए सिंगर ने अपने अंदाज में साफ कह दिया है कि वे इंदौर जरूर पहुंचेंगे और अपने फैंस से किया वादा हर हाल में पूरा करेंगे.

इंदौर आने पर अड़े दिलजीत कॉन्सर्ट से जुड़ी खबरों और सुरक्षा की चिंताओं पर बात करते हुए दिलजीत ने अपने चाहने वालों को भरोसा दिलाया कि वे इंदौर आने के अपने फैसले पर कायम हैं. उन्होंने बहुत ही बेबाकी से कहा कि वे 15 तारीख को इंदौर पहुंचेंगे और वहां जाकर सबसे पहले इंदौर का मशहूर पोहा खाएंगे. दिलजीत ने मुस्कुराते हुए कहा कि लोग क्या कहते हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. खबरों में आ रही 'संकट' की बातों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसी स्थितियों से निपटना अच्छे से जानते हैं.

मेयर दफ्तर को मिली धमकी दरअसल, इस कॉन्सर्ट को लेकर विवाद तब बढ़ गया जब इंदौर के तीन प्राइवेट स्कूलों और मेयर पुष्यमित्र भार्गव के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले. इन ईमेल में 15 नवंबर को होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान धमाका करने की बात लिखी गई थी और स्कूलों को बच्चों को वहां न भेजने की चेतावनी दी गई थी.

हालांकि, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सभी जगहों की बारीकी से जांच की, जहां कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली. गानों को लेकर चल रही रोक-टोक और इस घटना के बाद से ही पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है.

देशभर में चल रहा है दिलजीत का 'ऑरा इंडिया टूर' दिलजीत का यह इंदौर कॉन्सर्ट उनके 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस टूर की शुरुआत 30 अक्टूबर  को दिल्ली-NCR से हुई थी. इंदौर में परफॉर्मेंस देने के बाद दिलजीत 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई और 29 नवंबर को बेंगलुरु में शो करेंगे. इसके बाद दिसंबर के महीने में वे 5 तारीख को लखनऊ, 12 को चंडीगढ़ और 19 दिसंबर को कोलकाता में अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/diljit-dosanjh-promises-perform-in-indore-on-nov-15-amid-bomb-threat-react-on-poha-tmovg-dskc-2690758-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World