पटाखों से जलकर राख हो जाएगा फोन, कभी ना करें ये गलतियां

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिवाली के दौरान बहुत से लोग पटाखे आदि जलाते हैं. इस दौरान वे फोटो और वीडियोग्राफी भी करते हैं.

दिवाली के दौरान बहुत से लोग पटाखे आदि जलाते हैं. इस दौरान वे फोटो और वीडियोग्राफी भी करते हैं.

दिवाली के दौरान स्मार्टफोन यूजर्स को कुछ सावधानी बरतने की जरूरत होती है, नहीं तो फोन में आग या फिर उसका कैमरा खराब हो सकता है.

दिवाली के दौरान कुछ जरूरी बातों के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप अपने महंगे स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकते हैं. 

पटाखे जलाते समय अपने स्मार्टफोन को किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें. दीये और पटाखों से फोन खराब हो सकता है.

पटाखों की वजह से मोबाइल में आग लग सकती है, जिसकी वजह से हजारों रुपये बर्बाद हो सकते हैं. मोबाइल का कवर आदि भी जल सकता है. 

पटाखों की तेज गर्मी की वजह से मोबाइल की बैटरी भी डैमेज हो सकती है. बैटरी डैमेज होने पर उसमें आग तक लग सकती है. 

पटाखों के टुकड़ों या धूल मिट्टी जाने की वजह से मोबाइल के पोर्ट खराब हो जाते हैं. इसलिए जरूरी है कि फोन का पटाखों से दूर रखें. 

पटाखों की वजह से कैमरा लेंस भी डैमेज हो सकता है, जिसकी वजह ना सिर्फ फोटो क्लिक करने में परेशानी आएगी बल्कि UPI पेमेंट भी नहीं कर पाएंगे. 

पटाखों की वजह से खराब होने वाले कैमरा लेंस को ठीक कराने के लिए सर्विस सेंटर लेकर जाना होगा. अगर वह iPhone है तो मोटी रकम खर्च होगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/technology/diwali-smartphone-safety-tips-ttecr-287354-07-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World